Samsung Galaxy A80 को जहां जुलाई में भारतीय मार्किट में लॉन्च किया गया था वहीँ अब इससे जुडी एक अच्छी खबर आयी है। यही रोटिंग कैमरा के साथ पेश किया गया था, जो कि फोन की खासियत थी। आपको बता दें कि हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी A80 की कीमत में Rs 8,000 की कटौती की गयी है।
इस तरह जहां यह फोन Rs 47,990 में उपलब्ध था वहीँ अब इसकी कीमत Rs 39,990 हो गयी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन को नए प्राइस के साथ Amazon पर देखा जा सकता है। साथ ही ऑफलाइन भी यह नई कीमत में उपलब्ध है।
डिवाइस स्लाइड-आउट कैमरा की बदौलत सैमसंग एज-टू-एज डिस्प्ले ऑफर करता है जिसमें न के बराबर बेज़ेल्स मौजूद हैं और यह एक 6.7 इंच की डिस्प्ले है। डिस्प्ले का रेज़ोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 20:1 है। Galaxy A80 लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट से लैस है जो कि गेमिंग, ओवरलोक्ड GPU और HDR गेमिंग के सपोर्ट के लिए बेस्ट है।
डिवाइस में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है। इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन में 3700mAh की बैटरी दी गई है जो 25W फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आई है। कैमरा की बात करें तो Galaxy A80 में ट्रिपल कैमरा दिया गया है। जिसमें एक 48MP का कैमरा सेंसर है जिसका अपर्चर f/2.0 है, दूसरा 8MP का वाइड-एंगल सेंसर है जो 123-डिग्री फील्ड-ऑफ़ व्यू ऑफर करता है। तीसरा सेंसर 3D ToF सेंसर है जो डेप्थ मेजरमेंट के काम आता है।