Samsung Galaxy Note 10 को लॉन्च किए जाने में कुछ महीने बाकी हैं लेकिन अभी से फ्लैगशिप मोबाइल फोन के बारे में रुमर्स का सिलसिला शुरू हो गया है। लेटेस्ट जानकारी से पता चलता है कि डिवाइस 25W से भी अधिक फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। हालांकि अभी यह दावा अस्पष्ट ही है। डिवाइस के लॉन्च के करीब आते-आते और अधिक जानकारी सामने आ सकती हैं।
Forbes के Gordon Kelly का कहना है कि उन्होंने इस बात की पुष्टि एक विश्वसनीय सूत्र से की है। सूत्र का कहना था कि, “आपको बड़ा सोचना चाहिए। मैं इतना ही कह सकता हूँ लेकिन उम्मीद करता हूँ कि चार्जिंग स्पेक्स सामने आने के बाद यूज़र्स निराश न हों और खुशी से देखते रह जाएं।”
दूसरा सोर्स टिप्स्टर Ice Universe है जिसने ट्वीट के ज़रिए कहा कि “Note 10 के मामले में बैटरी कैपेसिटी और चार्जिंग स्पीड सैमसंग की कमज़ोरी नहीं रहेगी।” वर्तमान समय में Galaxy S10 5G और Galaxy A70 ही सैमसंग की नई 25W फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आते हैं। Galaxy S10 और Galaxy S10+ को 15W फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ उतारा गया है।
https://twitter.com/UniverseIce/status/1124662257852379137?ref_src=twsrc%5Etfw
पिछले महीने ख़बरें सामने आईं थी कि नई Galaxy Note सीरीज़ में चार फोंस को लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक कम्पनी इस साल दो Note डिवाइसेज़ को 4G LTE सपोर्ट के साथ लॉन्च करेगा वहीं दो डिवाइसेज़ 5G मॉडल्स के रूप में सामने आएंगे।
रिपोर्ट में सामने आया है कि स्मॉलर Galaxy Note 10 में 6.28 इंच की डिस्प्ले मिलेगी जबकि बड़ा मॉडल 6.7 इंच की डिस्प्ले से लैस होगा। दो 4G मॉडल्स को 6.28 इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा और 5G मॉडल्स को बड़ी डिस्प्ले के साथ उतारा जाएगा। यह भी ख़बरें आ रही हैं कि बड़े मॉडल को चार रियर कैमरा के साथ लाया जाएगा जबकि स्मॉलर वैरिएंट तीन कैमरा से लैस होगा। इन फोंस में मुख्य अंतर मोबाइल नेटवर्क है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!