Samsung Galaxy M47 5G Phone price drop discount on amazon
त्योहारी सीजन से ठीक पहले अगर आप सैमसंग का नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे, तो जान लीजिए कि इस समय आपको एक झटका लग चुका है। हाल ही में प्रीमियम A-सीरीज के Galaxy A37 और Galaxy A57 के दाम बढ़ाने के बाद सैमसंग ने अब अपने दो और जाने माने फोन्स के प्राइस को बढ़ा दिया है। कंपनी ने अपने मिड-रेंज Samsung Galaxy M47 5G और Samsung Galaxy F70 Pro 5G की कीमत बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार, कंपनी द्वारा रिटेल पार्टनर्स और डीलर्स को जारी की गई आधिकारिक प्राइस लिस्ट के अनुसार, दोनों फोन्स के सभी रैम और स्टोरेज वेरिएंट्स पर सीधे 3,000 रुपये की फ्लैट बढ़ोतरी कर दी गई है। ये नए और महंगे रेट्स आज यानी 9 सितंबर 2026 से भारतीय बाजार में लागू हो गए हैं।
कीमतों में हुए इस फ्रेश बदलाव के बाद दोनों स्मार्टफोन्स के अलग-अलग वेरिएंट्स का नया रेट कार्ड सामने आ चुका है। Samsung Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G दोनों का ही बेस 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट अब 32,999 रुपये के स्थान पर 35,999 रुपये में मिलने वाला है, इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 36,999 रुपये से बढ़कर 39,999 रुपये हो गई है। सबसे बड़े 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर भी यही 3,000 रुपये का प्राइस हाइक हुआ है, जिससे यह मॉडल 41,999 रुपये के स्थान पर 44,999 रुपये के प्राइस में सेल होने वाला है। दिलचस्प बात यह है कि सैमसंग ने दोनों ही फोन्स के सभी वेरिएंट्स पर बिल्कुल एक समान प्राइस बढ़े हैं।
यह फ्रेश प्राइस रिवीजन इसलिए भी ज्यादा चौंकाने वाला है क्योंकि दोनों ही स्मार्टफोन्स अपनी ओरिजिनल लॉन्च कीमत की तुलना में अब बेहद महंगे हो चुके हैं। जब Samsung Galaxy M47 5G को इसी साल जून 2026 में भारत में लॉन्च किया गया था, तब इसके बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत महज 22,999 रुपये थी। आज वही बेस मॉडल 35,999 रुपये के प्राइस में सेल होने वाला है, जिसका सीधा मतलब है कि लॉन्च के बाद से अब तक इस फोन की कीमत में पूरे 13,000 रुपये के रिकॉर्ड उछाल पर आ चुकी है।
दूसरी तरफ, Galaxy F70 Pro 5G को पिछले महीने ही अगस्त 2026 में 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। महज एक महीने के भीतर इसके बेस वेरिएंट की कीमत बढ़कर 35,999 रुपये हो गई है, यानी यह फोन भी लॉन्च प्राइस से पूरे 10,000 रुपये महंगा हो चुका है।
स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें तो ये दोनों स्मार्टफोन्स कई बुनियादी हार्डवेयर खूबियां एक-दूसरे के साथ शेयर करते हैं। दोनों ही फोन्स में 6.7-इंच का Full HD+ Super AMOLED इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले पैनल दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और स्क्रैच से बचाव के लिए मजबूत Corning Gorilla Glass Victus+ की सुरक्षा के साथ आता है। परफॉर्मेंस को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि दोनों डिवाइस 4nm प्रोसेस पर तैयार किए गए ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर पर चलते हैं, इसे LPDDR5X रैम और फास्ट UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।
कैमरा आदि को देखा जाए तो यह भी इस फोन में दमदार है, और बैटरी भी दोनों ही फोन्स में अच्छी मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इनके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) से लैस 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल शूटर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और हाई-क्वालिटी वीडियो कॉल्स के लिए फ्रंट में 12-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए दोनों फोन्स में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करती है।
यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro सीरीज़ के लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro Max हुआ सस्ता, यहां लगी खरीदने वालों की भीड़!