आज सैमसंग ने Samsung Galaxy M40 Sale के आयोजन किया है। Galaxy M सीरीज का यह फ़ोन Galaxy M40 आज अमेजन और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर में फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध है। यूज़र्स इसे दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी सीरीज का यह चौथा स्मार्टफोन पंच होल डिस्प्ले के साथ आता है।
कीमत की बात करें तो Samsung ने इस फोन को भारत में 19,990 रुपये में लॉन्च किया है। इस फ़ोन की खरीद सैमसंग ऑनलाइन स्टोर और अमेजन इंडिया पर रखी गयी है। यूज़र्स इस लेटेस्ट लॉन्च को Midnight Blue और Seawater Blue कलर में खरीद सकते हैं।
सेल ऑफर्स के तहत रिलायंस जियो यूजर्स को 4G Double-Data ऑफर किया जा रहा है और यह ऑफर 198 या 299 रुपये वाले प्लान पर है। ऑफर के तहत यूजर्स 3,110 रुपये का बेनिफिट मिल रहा है। कंपनी ने Vodafone और Idea से भी हाथ मिलाया है। 255 रुपये का रिचार्ज करने पर यूज़र्स को 3,750 रुपये का कैशबैक मिलेगा और साथ ही यूजर्स को 18 महीने तक 0.5GB डाटा दिया जायेगा।
सैमसंग गैलेक्सी M40 मोबाइल फोन को एंड्राइड 9 पाई के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इसमें आपको एक 6.3-इंच की FHD+ इनफिनिटी O डिस्प्ले मिल रही है। इसमें आपको गोरिला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिल रहा है। साथ ही फोन में आपको ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 675 प्रोसेसर दिया गया है, इसके अलावा फोन में आपको 6GB की रैम दी गई है।
सैमसंग गैलेक्सी M40 मोबाइल फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अलावा आपको बता देते हैं कि 32MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो AI सीन ओप्टीमाइजर दिया गया है। इसके अलावा फोन में आपको एक 5MP सेकेंडरी कैमरा मिल रहा है साथ ही इसमें आपको एक 8MP का डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है। यह एक अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी है।
इस फोन में आपको एक 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।फोन में यानी आपको सैमसंग गैलेक्सी M40 मोबाइल में 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिल रही है, जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 512GB तक बढ़ा भी सकते हैं। फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है, और इसके अलावा इसमें आपको एक 3500mAh क्षमता की 15W की फ़ास्ट चार्जिंग तकनीकी के साथ दी गई है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।