Rs 25,000 में लॉन्च हो सकता है Samsung Galaxy M40

HIGHLIGHTS

Galaxy M40 की कीमत आई सामने

गैलेक्सी M सीरीज़ का अगला फोन होगा M40

फोन में मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा

Samsung भारत में अपनी गैलेक्सी M सीरीज़ में एक और स्मार्टफोन जोड़ने को तैयार दिख रहा है। कम्पनी जल्द अपनी नई सीरीज़ में Galaxy M40 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। Galaxy M40 इस सीरीज़ का अब तक का सबसे पावरफुल डिवाइस होगा और पिछले फोंस Galaxy M10, Galaxy M20 और Galaxy M30 के साथ लिस्ट्स में शामिल होगा। Samsung पहली ही करीब 40 दिनों में Galaxy A सीरीज़ स्मार्टफोंस के 2 मिलियन यूनिट्स बेच चुकी है और नए Galaxy M डिवाइस से कम्पनी इस सफलता को और आगे ले जा सकती है।

IANS की रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy M40 को भारत में Rs 25,000 की कीमत में लॉन्च किया जाएगा। Galaxy M40 को पहले ही WiFi अलायन्स सर्टिफिकेशन डाटाबेस पर देखा जा चुका है और गीकबेंच लिस्टिंग से भी डिवाइस की कई स्पेसिफिकेशंस का खुलासा होता है। Galaxy M40 को इस महीने की शुरुआत में SM-M405F मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच पर देखा गया था और पता चला था कि डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 मोबाइल प्लेटफार्म पर काम करेगा। स्मार्टफोन को 6GB रैम और एंड्राइड 9 पाई के साथ लिस्टेड देखा गया है।

Galaxy M40 में पंच-होल डिस्प्ले डिज़ाइन देखने को मिल सकता है जिसे हम सैमसंग के फ्लैगशिप फोन Galaxy S10 में देख चुके हैं। सैमसंग इस पंच-होल डिज़ाइन को इनफिनिटी-O डिज़ाइन कह रहा है जबकि मौजूदा गैलेक्सी M सीरीज़ में हमने इनफिनिटी-U डिस्प्ले डिज़ाइन देखा है।

Samsung #OMG कैम्पेन भी चला रहा है जो कि भारत में आगामी Galaxy M40 के रिलीज़ से लिंक्ड है। Galaxy M40 के बेस मॉडल में 128GB स्टोरेज मिल सकता है और Galaxy M30 की तरह यह डिवाइस भी ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy M40 के ज़रिए कम्पनी मौजूदा Xiaomi Redmi Note 7 Pro, Oppo F11 Pro और Vivo V15 आदि को टक्कर देगी। अभी स्मार्टफोन से सम्बंधित अन्य जानकारी आनी बाकि है।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :