Samsung Galaxy M36 की कीमत धड़ाम! अब तक के सबसे कम दाम पर मिल रहा दमदार फोन, देखें फुल डील

Updated on 16-Feb-2026

सैमसंग का स्मार्टफोन Samsung Galaxy M36 5G कंपनी के पॉपुलर डिवाइसेज में से एक है। इस फोन को जून 2025 में भारतीय बाजार में पेश किया गया था और अब यह अपने अब तक के सबसे कम दाम पर उपलब्ध कराया जा रहा है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इस मॉडल को बड़े डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन में 6.7-इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है और फोटोग्राफी के लिए 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर Exynos 1380 चिपसेट और Arm Mali G68 GPU शामिल किया गया है।

Samsung Galaxy M36 की कीमत धड़ाम

अमेज़न पर Galaxy M36 पर इस समय 37 प्रतिशत की कटौती की गई है, जिससे यह अपनी MRP से सीधे 9,500 रुपये कम में मिल रहा है। 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 15,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा बैंक ऑफर का फायदा उठाने पर कीमत और कम हो सकती है। अगर ग्राहक Amazon Pay ICICI Bank कार्ड से भुगतान करते हैं तो 479 रुपये तक का कैशबैक Amazon Pay Balance के तौर पर मिल सकता है। इस तरह फोन की प्रभावी कीमत लगभग 15,520 रुपये रह जाती है और कुल बचत करीब 9,979 रुपये तक पहुंच सकती है।

इसके अलावा अपना पुराना फोन देकर आप एक्सचेंज ऑफर में भी 15,150 रुपये तक की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं, हालांकि एक्सचेंज की पूरी वैल्यू मिलना थोड़ा मुश्किल होता है। अगर आप चाहें तो ईएमआई पर भी फोन को खरीद सकते हैं जो 562 रुपये प्रतिमाह से शुरू होती है। स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन्स — ग्रीन, ब्लैक और ऑरेंज में खरीदा जा सकता है।

स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

Galaxy M36 में 6.7-इंच Super AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ का इस्तेमाल किया गया है। डिवाइस Exynos 1380 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 8GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित One UI 7 पर चलता है और कंपनी की ओर से 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो पीछे की तरफ OIS सपोर्ट वाला 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें: Roslin: Secret Stories OTT Release Date: कब और कहां देखें ये साइकोलॉजिकल ड्रामा ऑनलाइन? कास्ट, प्लॉट और अन्य डिटेल्स

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :