ओपन सेल में उपलब्ध हुआ Samsung Galaxy M30

HIGHLIGHTS

फोन में मिलता है ट्रिपल कैमरा

शुरुआती कीमत 14,990 रुपये

Samsung अपने गैलेक्सी M सीरीज़ में Galaxy M10, M20 और M30 स्मार्टफोंस को लॉन्च कर चुका है और इन फोंस को कई बार सेल में पेश किया जा चुका है। हालांकि, अगर आप फ़्लैश सेल में Samsung Galaxy M30 स्मार्टफोन को नहीं खरीद पाए हैं तो आपको बता दें अब यह स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया पर ओपन सेल में पेश किया जा चुका है। अमेज़न इंडिया पर आप किसी भी समय इस लेटेस्ट मोबाइल फोन को खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy M30 की कीमत

Samsung Galaxy M30 के बेस मॉडल 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 14,990 रुपये है। वहीं इसके हाई एंड वैरिएंट 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज की कीमत की बात करें तो आप इसे 17,990 रुपये में खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy M30 ऑफर्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन इस सेल में नो कॉस्ट EMI के साथ खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही 6 महीने के ऊपर की EMI पर इस स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है। साथ ही Samsung Galaxy M 30 स्मार्टफोन को जियो सिम के साथ डबल डाटा ऑफर के तहत 3110 रुपये तक का बेनिफिट दिया जा रहा है। ये बेनिफिट 198 और 299 रुपये के प्रीपेड प्लान पर उपलब्ध होगा। इसके साथ ही 1199 रुपये में यूज़र्स को Total Damage Protection प्लान भी दिया जा रहा है।

Samsung Galaxy M30 की स्पेसिफिकेशंस

सैमसंग का Galaxy M30 6.4-inch full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले के साथ Infinity-U नॉच के साथ आता है। फोन में Exynos 7904 octa-core SoC है। स्मार्टफोन 15W फास्ट चार्जर के साथ आता है। फोन में सिक्योरिटी फीचर के तौर पर फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक दिया गया है। दिए गए स्टोरेज के साथ ही माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।

फोन के बैक में पहला सेंसर 13मेगापिक्सल का है। दूसरा और तीसरा सेंसर 5-5 मेगापिक्सल का है।कनेक्विविटी के लिए फोन में ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट, GPS, Wi-Fi और 4G LTE जैसे फीचर्स हैं। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 8.1 ओरियो पर ऑपरेट होता है।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :