Samsung Galaxy M30 को आज खरीदें फ़्लैश सेल में और पाएं कई ऑफर्स

HIGHLIGHTS

दोपहर 12 बजे से Galaxy M30 की बिक्री शुरू

स्मार्टफोन पर मिल रहा है No-cost EMI ऑफर

स्मार्टफोन की शुरूआती कीमत है 14,990 रुपये

सैमसंग के Galaxy M30 को आज एक बार फिर कंपनी फ़्लैश सेल पर उपलब्ध करा रही है। यह सेल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी जिसे Amazon India और  Samsung Online Shop पर आयोजित किया जा रहा है। यूज़र्स Samsung के इस Galaxy M30 फोन को दो वैरिएंट्स में खरीद सकते हैं जिसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज डिवाइस का बेस वैरिएंट है। इस तरह इस बेस वैरिएंट और स्मार्टफोन की शुरूआती कीमत 14,990 रुपये है।

Samsung Galaxy M30 की कीमत और सेल ऑफर्स

Samsung Galaxy M30 के बेस मॉडल 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 14,990 रुपये है। वहीँ इसके हाई एंड वैरिएंट 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज की कीमत की बात करें तो आप इसे 17,990 रुपये में खरीद सकते हैं। यह स्मार्टफोन ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में यूज़र्स के लिए सेल में उपलब्ध है।

Samsung Galaxy M30 ऑफर्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन इस सेल में नो कॉस्ट EMI के साथ खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही 6 महीने के ऊपर की EMI पर इस स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है। साथ ही Samsung Galaxy M 30 स्मार्टफोन को जियो सिम के साथ डबल डाटा ऑफर के तहत 3110 रुपये तक का बेनिफिट दिया जा रहा है। ये बेनिफिट 198 और 299 रुपये के प्रीपेड प्लान पर उपलब्ध होगा। इसके साथ ही 1199 रुपये में यूज़र्स को Total Damage Protection प्लान भी दिया जा रहा है।

Samsung Galaxy M30 के ये हैं खास स्पेक्स

सैमसंग गैलेक्सी M30 में आपको 6.4-inch full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले के साथ Infinity-U नॉच मिलता है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 8.1 ओरियो पर रन करता है। इसमें आपको Exynos 7904 octa-core SoC मिलता है। फोन माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आता है। ऑप्टिक्स में फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें एक 13मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। वहीँ दूसरा और तीसरा सेंसर 5-5 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन 15W फास्ट चार्जर के साथ आता है।

फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक का फीचर है। कनेक्विविटी के लिए फोन में ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट, GPS, Wi-Fi और 4G LTE जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :