Samsung Galaxy M30 को मिलना शुरू हुआ एंड्राइड पाई के साथ वन UI का अपडेट

अभी हाल ही में सैमसंग की ओर से Samsung Galaxy M10, Samsung Galaxy M20 और Samsung Galaxy M30 मोबाइल फोंस को लेकर कहा गया था कि इन्हें एंड्राइड पाई का अपडेट 3 जून से मिलना शुरू हो जाने वाला है। हालाँकि ऐसा लग रहा है कि जैसा कंपनी ने कहा था, उससे ज्यादा ही आपको मिलने वाला है, आपको बता देते हैं कि Samsung Galaxy M30 को यह अपडेट पहले से ही मिलना शुरू हो गया है।

कुछ यूनिट्स को लेकर अगर कहें तो आपको बता देते हैं कि ऐसा माना जा रहा है कि इन्हें पहले ही एंड्राइड पाई का अपडेट मिल चुका है। इस अपडेट को को एक OTA के माध्यम से जारी किया गया है, और इसमें आपको सैमसंग के वन UI के फीचर्स भी इसमें मिले हैं। साथ ही एंड्राइड का सिक्यूरिटी पैच भी आपको इसमें मिला है।

यह अपडेट M305FDDU1BSEA के तौर पर मोबाइल फोन में जारी किया गया है, और इसका साइज़ लगभग 1.4GB का है, इसका मतलब है कि आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि आपके फोन में इतना स्पेस होना जरुरी है इसके अलावा इस अपडेट को आपके मोबाइल डाटा के माध्यम से नहीं बल्कि इस अपडेट को आप मात्र वाई-फाई के माध्यम से ही अपने फोन में इनस्टॉल कर सकते हैं। इस अपडेट के साथ ही आपको एंड्राइड का मई 2019 का सिक्यूरिटी पैच भी मिला है। इसके अलावा आपको कई अन्य नए फीचर्स भी इस अपडेट में मिल रहे हैं, आपको Samsung का वन UI भी इसके साथ ही मिल रहा है। 

Samsung Galaxy M30 की स्पेसिफिकेशंस

सैमसंग का Galaxy M30 6.4-inch full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले के साथ Infinity-U नॉच के साथ आता है। फोन में Exynos 7904 octa-core SoC है। स्मार्टफोन 15W फास्ट चार्जर के साथ आता है। फोन में सिक्योरिटी फीचर के तौर पर फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक दिया गया है। दिए गए स्टोरेज के साथ ही माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।

फोन के बैक में पहला सेंसर 13मेगापिक्सल का है। दूसरा और तीसरा सेंसर 5-5 मेगापिक्सल का है।कनेक्विविटी के लिए फोन में ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट, GPS, Wi-Fi और 4G LTE जैसे फीचर्स हैं। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 8.1 ओरियो पर ऑपरेट होता है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :