amsung Galaxy M17e 5G
Samsung ने अपनी फैन-फेवरेट M-सीरीज में नए स्मार्टफोन Galaxy M17e 5G की एंट्री करके एक बार फिर अपने लाइनअप का विस्तार कर दिया है. यह लेटेस्ट स्मार्टफोन स्लीक डिज़ाइन के साथ-साथ ड्यूरेबिलिटी और सेगमेंट लीडिंग परफॉर्मेंस लेकर आया है. कम्पनी इसे ‘ऑल इन वन मॉन्स्टर’ बता रही है. यह डिवाइस 120Hz डिस्प्ले, मीडियाटेक प्रोसेसर और 6000mAh की बड़ी बैटरी से लैस है. इतना ही नहीं, यह सेगमेंट का सबसे स्मूद स्मार्टफोन है और 6 + 6 साल के सबसे बड़े OS और सिक्योरिटी अपग्रेड्स ऑफर करता है. आइए इसके बारे में बाकी सभी डिटेल्स और कीमत भी जान लेते हैं.
सैमसंग का यह स्मार्टफोन 6.7-इंच HD+ (720 x 1600 पिक्सल) LCD डिस्प्ले के साथ आता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट देती है. इसमें एक ऑक्टा-कर मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 प्रोसेसर लगा हुआ है, जिसे 8GB तक RAM और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है. स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है. हैंडसेट Android 16-आधारित One UI 8.0 पर काम करता है.
अब बात करें फोटोग्राफी डिपार्टमेंट कोई, तो इसमें 50MP का मेन कैमरा, 2MP का डेप्थ सेंसर और LED फ़्लैश पीछे की तरफ, और 8MP का सेल्फी कैमरा आगे की तरफ दिया है. फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी लगी हुई है, जो 25W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
अतिरिक्त फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको सुरक्षा के लिए एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल जाता है, इसके अलावा डिवाइस USB टाइप-सी ऑडियो, बॉटम पोर्टेड स्पीकर्स, IP54 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस, वाईफाई, ब्लूटूथ 5.3, GPS और NFC सपोर्ट भी ऑफर करता है.
Samsung Galaxy M17e स्मार्टफोन को भारत में वाइब वायलेट और ब्लिट्ज़ ब्लू कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है और इसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये रखी गई है. यह आज दोपहर 12 से 2 बजे के बीच Amazon, Samsung.com और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स और लिमिटेड पीरियड ऑनलाइन स्टेल्स पर खरीदारी के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को 1250 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
यह भी पढ़ें: 5 एपिसोड की धमाकेदार सीरीज, बैक टू बैक दिए दो ब्लॉकबस्टर सीज़न, तीसरे ने आते ही जमाया कब्ज़ा