50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 6.6 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Galaxy M13

Updated on 27-May-2022
HIGHLIGHTS

Galaxy M13 के सभी स्पेक्स आए सामने

सैमसंग ने अभी Galaxy M13 की कीमत का खुलासा नहीं किया

जल्द यूरोप में उपलब्ध होगा Galaxy M13

Samsung ने बड़ी ही शांति से अपने नए स्मार्टफोन Galaxy M13 की घोषणा कर दी है। स्मार्टफोन को Galaxy M12 की जगह पेश किया गया है जो पिछले साल लॉन्च हुआ था। सैमसंग ने फोन के सभी स्पेक्स का खुलासा कर दिया है, हालांकि, अभी कीमत का सामने आना बाकी है। डिवाइस में HD+ डिस्प्ले, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 5,000mAh बैटरी मिल रही है। 

यह भी पढ़ें: Apple का सबसे महंगा फोन मिल रहा है सबसे सस्ते में, देखें क्या है डील

Galaxy M13 में 6.6 इंच की Infinity-V डिस्प्ले मिल रही है जो फुल HD+ रेज़ोल्यूशन ऑफर करती है। डिवाइस में 8MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है और फोन के बैक क्पर 50MP का मुख्य कैमरा दिया गया है जिसके साथ ही एक 2MP मैक्रो कैमरा व 2MP डेप्थ सेन्सर शामिल है। इससे 30fps पर फुल फुल HD विडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। 

डिवाइस एक्सिनोस 850 चिपसेट द्वारा संचालित है और इसे 4GB रैम के साथ पेयर किया गया है। डिवाइस में 64 GB / 128 GB स्टोरेज मिल रहा है। डिवाइस के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी मिल रही है जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। 

Galaxy M13 एंड्रॉइड 12 OS पर आधारित One UI Core 4.1 पर काम करेगा। फोन को सैमसंग के Knox सिक्योरिटी का साथ दिया गया है। पॉवर बटन दाईं ओर है जिसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर को रखा गया है। डिवाइस में कनेक्टिविटी के लिए ड्यूल सिम स्लॉट, 4G VoLTE, Wi-Fi 5, ब्लुटूथ 5.0, GPS, NFC और एक USB-C पोर्ट व 3.5mm ऑडियो जैक मिल रहा है। 

यह भी पढ़ें: Jio-Airtel: 150 रुपये से कम कीमत में आपको मिलेगा 1GB डेली डेटा और फ्री कॉलिंग

Galaxy M13 को जल्द ही यूरोप में उपलब्ध कराया जाएगा। अभी कंपनी ने फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है लेकिन यह साफ है कि फोन को तीन रंगों डीप ग्रीन, ऑरेंज कॉपर और लाइट ब्लू रंगों में लाया जाएगा। 

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017...

Connect On :