सैमसंग ने भारत में अपने सैमसंग गैलेक्सी J7 Duo स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस की कीमत Rs 16,990 तय की गई है। इस स्मार्टफोन को 12 अप्रैल से सभी ऑफलाइन स्टोर्स से ब्लैक और गोल्ड रंग ऑप्शन्स में ख़रीदा जा सकता है।
अगर इस डिवाइस के स्पेक्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस नए डिवाइस को भी सैमसंग गैलेक्सी J सीरीज के अन्य स्मार्टफोंस की तरह ही पेश किया है। हालाँकि इसमें एक ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, साथ ही इसे एंड्राइड 8.0 Oreo के साथ लॉन्च किया गया है। इतना ही नहीं इस डिवाइस में आपको एक फेस अनलॉक फीचर भी मिल रहा है।
इन प्रोडक्ट्स पर Paytm मॉल दे रहा है ख़ास डिस्काउंट और कैशबैक
स्मार्टफोन को एक 5.5-इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, जो एक 1280×720 पिक्सल रेजोल्यूशन से लैस है। इसके अलावा इसमें आपको एक 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो की डिस्प्ले मिल रही है। इसमें ट्रेंडी डिस्प्ले मौजूद नहीं है। स्मार्टफोन को Rs 16,990 की कीमत में लिया जा सकता है। हालाँकि कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत इतनी ज्यादा क्यों रखी है, इसके बारे में तो महज कंपनी ही जवाब दे सकती है।
फोन में एक 1.6Ghz का एक्सीनोस 7 सीरीज का चिपसेट मिल रहा है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 4GB की रैम दी गई है, इसमें आपको 32GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है। अगर आप इसे बढ़ाना चाहते हैं तो भी आप ऐसा कर सकते हैं, इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।
हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें
हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें
आपको बता दें कि यह इस कीमत में पहला ऐसा स्मार्टफोन है, जिसे ड्यूल कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में एक 13+5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। इसके अलावा इसमें एक 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। फोन एंड्राइड Oreo पर चलता है। इसके अलावा इसमें एक 3000mAh क्षमता की बैटरी दी गई है।