Samsung Galaxy J2 Core एंड्राइड गो स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कीमत स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy J2 Core स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है, इस डिवाइस को अभी पिछले सप्ताह ही पेश किया गया था, यह सैमसंग की ओर से लॉन्च किया गया पहला एंड्राइड Go स्मार्टफोन है, जो एंड्राइड 8.1 Oreo (Go Edition) पर काम करता है।

Samsung Galaxy J2 Core स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है, इस डिवाइस को अभी पिछले सप्ताह ही पेश किया गया था, यह सैमसंग की ओर से लॉन्च किया गया पहला एंड्राइड Go स्मार्टफोन है, जो एंड्राइड 8.1 Oreo (Go Edition) पर काम करता है। आपको बता दें कि इसमें आपको डेडिकेटेड ब्यूटी मोड भी मिल रहा है। इसके माध्यम से आप बढ़िया सेल्फी भी ले सकते हैं। इस डिवाइस की कीमत सैमसंग की ओर से Rs 6,000 से ज्यादा रखी गई है, यह कीमत माइक्रोमैक्स भारत गो और लावा Z61 स्मार्टफोंस से भी ज्यादा है। 

Samsung Galaxy J2 Core स्मार्टफोन की भारत में कीमत

सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर स्मार्टफोन को भारत में Rs 6,190 की कीमत में लॉन्च किया गया है, इसके अलावा आप इसे गोल्ड, ब्लू और ब्लैक आदि रंगों में खरीद सकते हैं। इस डिवाइस को सेल के लिए कल ही उपलब्ध भी करा दिया गया है। आप इस डिवाइस को देशभर के सभी रिटेल और सैमसंग ई-शॉप पर जाकर खरीद सकते हैं। 

Samsung Galaxy J2 Core के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

अगर हम सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर स्मार्टफोन के स्पेक्स की बात करें तो आपको बता देते हैं कि इस डिवाइस में आपको एक 5-इंच की TFT स्क्रीन मिल रही है, जो 540×960 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आती है। स्मार्टफोन में एक्सीनोस 7570 प्रोसेसर 1GB रैम के साथ आपको मिल रहा है। इसके अलावा फोन में 8GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है। 

फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको एक 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल रहा है, साथ ही इसमें सेल्फी आदि के लिए आपको एक 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इस कैमरा से आप विडियो चैट आदि कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस डिवाइस में आपको एक 2600mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है, जो ऐसे डिवाइस के लिए एक प्लस पॉइंट कहा जा सकता है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में आपको वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.2, USB 2.0 और GPS के अलावा GLONASS की सपोर्ट भी मिल रही है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :