Samsung Galaxy Fold को पहला आधिकारिक सॉफ्टवेयर अपडेट मिल रहा है। इस नए अपडेट में फ़ोन के कैमरा को Note 10 के कैमरा फीचर्स मिले हैं। France और UAE के यूज़र्स को फर्मवेयर वर्ज़न F900FXXU1ASJ4 मिलना शुरू हो चुका है। यह अपडेट लगभग 670 MB के साइज़ में उपलब्ध है। इसके साथ ही Samsung Galaxy Fold के अपडेट में October security patch भी शामिल है।
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें Night mode, Live focus video और super steady video Hyperlapse mode के लिए शामिल है। इसके साथ ही सैमसंग फोल्ड में AR Doodle को भी शामिल किया गया है। जल्द ही इस अपडेट को बाकी क्षेत्र के यूज़र्स के लिए भी लाया जायेगा।
Galaxy Fold में 7.3 इंच की QXGA+ डायनामिक AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो कि Infinity Flex मुख्य डिस्प्ले है। दूसरी डिस्प्ले में 4.6 इंच की HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह फोल्डिंग फोन 7nm 64-बिट ओक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित है जिसे 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।
डिवाइस में कुल छह कैमरा दिए गए हैं जिसमें 16MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 12MP का वाइड-एंगल कैमरा+सुपर डुअल पिक्सल तथा तीसरा 12MP का टेलीफ़ोटो कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, डिस्प्ले पर एक 10MP का सेल्फी कैमरा, 10MP और 8MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। Galaxy Fold में 4380mAh की डुअल बैटरी दी गई है।