Samsung Galaxy F54 5G की अफवाहें इंटरनेट पर काफी समय से आ रही हैं। लेकिन अब कंपनी ने आखिरकार घोषणा कर दी है कि इस मिड-रेंज स्मार्टफोन को भारत में 6 जून को लॉन्च किया जाएगा।
लॉन्च से पहले ही इस फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। Galaxy F54 5G को आप फ्लिपकार्ट या सैमसंग के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर से ₹999 में रिजर्व कर सकते हैं। कंपनी ने यह भी बताया है कि प्री-बुकिंग में एक्सक्लूसिव ऑफर्स भी मिलेंगे। फोन को प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को ₹2,000 का ऑफर मिलेगा और प्री-बुकिंग के ₹999 फोन की असली कीमत में से कम हो जाएंगे।
फोन के स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि अभी नहीं हुई है लेकिन ये Galaxy M54 5G से मिलते-जुलते हो सकते हैं। तो चलिए Galaxy F54 5G के अनुमानित स्पेसिफिकेशन्स पर एक नजर डालते हैं।
अफवाहों के मुताबिक फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7-इंच FHD+ सुपर AMOLED+ इनफिनिटी-O डिस्प्ले शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा डिवाइस एक्सिनोस 1380 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इंटरनल स्टोरेज के मामले में फोन दो वेरिएंट्स में आ सकता है जिनमें से एक 6GB +128GB और दूसरा 8GB +256GB मॉडल हो सकता है।
कैमरा की बात करें तो हैंडसेट के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 108MP मेन, 8MP अल्ट्रावाइड एंगल और 2MP डेप्थ कैमरा शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा सामने की तरफ 32MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
अफवाहों के अनुसार स्मार्टफोन के 8GB +256GB मेमोरी वेरिएंट की कीमत ₹35,999 होगी और 6GB + 128GB वर्जन की कीमत Rs. 30,000 के अंदर होने की उम्मीद की जा सकती है।