सैमसंग के सबसे अधिक बहुप्रतीक्षित मोबाइल फोन या ऐसा भी कह सकते हैं कि अभी तक के सबसे अनोखे फ्लैगशिप डिवाइस को अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है, यह मोबाइल फोन सैमसंग का पहला फोल्डेबल फोन होने वाला है। इस फोन के अलावा कंपनी की ओर से अगले साल ही सैमसंग गैलेक्सी S10, सैमसंग गैलेक्सी S10+ और एक लोअर मॉडल सैमसंग गैलेक्सी S10 Lite को भी लॉन्च किया जाने वाला है। इन तीनों ही फोंस को ऐसा माना जा रहा है कि अगले साल फरवरी में होने वाले मोबाइल इवेंट MWC 2019 में लॉन्च किया जा सकता है, यह 25 फरवरी से 1 मार्च के बीच स्पेन के बार्सिलोना में होगा।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि गैलेक्सी F फोल्डेबल मोबाइल फोन को SDC 2018 में पहली दफा पिछले सप्ताह शोकेस कर दिया गया है। इस डिवाइस को यहाँ इस कांफ्रेंस में ब्लैक कलर के कवर के साथ दिखाया गया है। इसके अलावा इसे शोकेस करते हुए लाइट को भी डिम किया गया था, ताकि डिजाईन के बारे में ज्यादा जानकारी न मिल सके। हालाँकि कंपनी ने अभी तक इसके लॉन्च की डेट और टाइम को भी नहीं दर्शाया है। इसके अलावा डिवाइस की कीमत भी सामने नहीं आई है। हालाँकि यह कोरियाई पब्लिकेशन के बात का दावा का रही है कि सैमसंग अपने फोल्डेबल फोन को मार्च या मई में लॉन्च कर सकता है, और इसकी कीमत लगभग 1770 डॉलर या लगभग Rs 1,29,000 हो सकती है।
अगर हम सूत्रों की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि कोरिया की न्यूज़ एजेंसी Yonhap के अनुसार सैमसंग अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्च में लॉन्च कर सकती है, इसके अलावा कंपनी अपने इस डिवाइस को सैमसंग गैलेक्सी S10 5G मॉडल एक साथ लॉन्च कर सकती है। एजेंसी ने कहा है कि, “सैमसंग अपने सैमसंग गैलेक्सी S10 मोबाइल फोन को फरवरी में लॉन्च कर सकती है, और इसके अगले महीने ही कंपनी की ओर से उसका पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन यानी सैमसंग गैलेक्सी F मोबाइल फोन सैमसंग गैलेक्सी S10 के 5G मॉडल के साथ मार्च में लॉन्च किया जा सकता है।”
इसके अलावा आपको बता देते हैं कि इंडस्ट्री को देखने वाले ऐसा भी मान रहे हैं कि सैमसंग अपने फोल्डेबल फोन को अगले साल होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में लॉन्च कर सकता है। इस मोबाइल फोन का सभी बेसब्री से काफी समय से इंतज़ार कर रही है, हालाँकि ऐसा माना जा रहा है कि इस मोबाइल फोन को 5G सपोर्ट के बिना ही लॉन्च किया जाने वाला है। हालाँकि सैमसंग की ओर से अभी तक इसकी कीमत से पर्दा नहीं उठा है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इस डिवाइस को डेढ़ लाख से कुछ कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।