अगर आप नया Samsung फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अब अच्छा मौका है. Flipkart पर Samsung Galaxy Days Sale शुरू हो गई है. इस सेल में डील्स की भरमार है. चाहे आप 10 हज़ार से कम में बजट फोन ढूंढ रहे हों या प्रीमियम फोल्डेबल का शौक रखते हों, इस सेल में हर किसी के लिए कुछ न कुछ है. यही नहीं, कंपनी अपना एक नया ‘बाहुबली बैटरी’ वाला फोन भी लॉन्च करने जा रही है. आइए जानते हैं Samsung Galaxy Days Sale में आपको क्या खास मिलने वाला है.
Flipkart पर Samsung Galaxy Days Sale की घोषणा हो चुकी है. यह सेल आज यानी 3 फरवरी से 5 फरवरी तक चलेगी. ब्रांड के अनुसार, ग्राहकों को “एक्सक्लूसिव Samsung केयर+ बेनिफिट्स और सरप्राइज रिवॉर्ड्स” मिलेंगे. सेल के दौरान गैलेक्सी टैबलेट, लैपटॉप और वियरेबल्स पर भी विशेष छूट दी जा रही है.
इस सेल में Samsung की लगभग हर सीरीज पर डिस्काउंट है.
Samsung Care+: ग्राहक फ्लिपकार्ट पर ही खरीदारी करते समय Samsung केयर+ (Samsung Care+) चुनकर अपनी सुरक्षा बढ़ा सकते हैं. यह प्लान एलिजिबल गैलेक्सी स्मार्टफोन्स के लिए एक्सीडेंटल और लिक्विड डैमेज प्रोटेक्शन प्रदान करता है. फ्लिपकार्ट पर गैलेक्सी डेज़ पेज पर जाने वाले विजिटर्स SuperCoins कमा सकते हैं. साथ ही, लकी शॉपर्स के पास पात्र मॉडलों पर डिस्काउंट कूपन के लिए ‘मिस्ट्री बॉक्स’ अनलॉक करने का मौका भी है.
सेल के बीच एक और बड़ी खबर है. कंपनी भारत में 9 फरवरी को Galaxy F70e 5G लॉन्च करने की योजना बना रही है. यह Samsung की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा. इसमें 120Hz LCD डिस्प्ले होगा जो 800 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा. डिवाइस को पावर देने के लिए एक विशाल 6000mAh की बैटरी होगी.
फोन MediaTek Dimensity 6300 SoC द्वारा संचालित होगा और बॉक्स से बाहर Android 16 पर आधारित OneUI 8 पर चलेगा. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर पीछे की तरफ होगा, जबकि सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट सेंसर मिलेगा. यह हैंडसेट धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटेड भी होगा.
यह भी पढ़ें: क्या आपको भी अनजान नंबर की जगह दिख रहे नाम? जानें क्यों हो रहा है ऐसा, क्या बदलनी होगी कोई सेटिंग?