जहाँ यूनिवर्सल फ्लैश स्टोरेज यानी UFS 3.0 को पहले OnePlus के अपकमिंग स्मार्टफोन्स OnePlus 7 सीरीज के स्मार्टफोन OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro में दिए जाने की बात वनप्लस पहली ही कर चुका है। इसके बाद अब खबर आयी है कि सैमसंग भी अपने Samsung Galaxy Note 10 में UFS 3.0 स्टोरेज दे सकता है।
इससे पहले Samsung द्वारा Galaxy Fold स्मार्टफोन में UFS स्टोरेज देने की बात भी हुई थी लेकिन इसमें कंपनी ने देरी कर दी। अब ऐसे में अपकमिंग स्मार्टफोन Galaxy Note 10 कंपनी का ऐसा पहला स्मार्टफोन होगा जिसे UFS 3.0 स्टोरेज दिया जा सकता है। आपको बता दें कि सैमसंग ने 2018 में ही अपने स्मार्टफोन्स में UFS स्टोरेज देने की घोषणा की थी।
UFS 3 में दो लेंस होते हैं जो एक ही समय में डाटा रीड और डाटा राइट कर सकते हैं। UFS 3.0 स्टोरेज UFS 2.0 की तुलना में दोगुना स्पीड से डाटा एक्सेस करता है और साथ ही स्टोरेज के लिए डाटा राइट करता है। आपकी जानकारी बता दें कि UFS स्टोरेज आमतौर पर फ्लैगशिप और प्रीमियम स्मार्टफोन में ही दी जाती है।
GizChina की एक रिपोर्ट की मानें तो Samsung Galaxy Note 10 स्मार्टफोन UFS स्टोरेज के साथ LPDDR4X मैमेरी के साथ भी आ सकता है। इसके साथ ही स्मार्टफोन में 6.57-इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। स्मार्टफोन Snapdragon 855 SoC से भी लैस हो सकता है। डिवाइस के बैक पर क्वार्ड कैमरा सेटअप हो सकता है। इनमें जिसमें 40-मेगापिक्सल का प्राइमेरी सेंसर, 28-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, 20 मेगापिक्सल और चौथा 8 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल हो सकता है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!