Samsung ने सितम्बर में साउथ कोरिया में अपना सस्ता 5G स्मार्टफोन Galaxy A90 5G पेश किया था। यह लेटेस्ट डिवाइस 5G कैपबिलिटी के साथ आता है और यह फ्लैगशिप Galaxy S10 5G और Note 10 5G के बाद यह फोन आया है। Samsung ने आज चीन में अपना A90 5G पेश कर दिया है जो स्नैपड्रैगन 855 SoC के साथ आया है।
Samsung Galaxy A90 5G स्मार्टफोन में 6.7 इंच की सुपर AMOLED फुल HD+ इनफिनिटी U डिस्प्ले दी गई है जिसके टॉप पर इनफिनिटी U नौच दिया गया है और डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। डिवाइस को चीन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।
डिवाइस में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.0 है और इसे 5 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर और 8 मेगापिक्सल के 12 डिग्री वाइड एंगल फील्ड ऑफ़ व्यू वाले सेंसर के साथ लाया गया है। Samsung Galaxy A90 में 4,500 mAh की बैटरी मिलती है जिसे 25W रैपिड चार्जिंग के साथ लाया गया है। डिवाइस एंड्राइड 9 पाई पर आधारित वन UI पर काम करता है और फोन को फेस अनलॉक सपोर्ट भी दिया गया है।
Samsung Galaxy A90 की कीमत 4,499 Yuan (~$635) से शुरू होती है। स्मार्टफोन दो रंगों स्पेस वाइट और होलोग्राफ़िक ब्लैक विकल्प में उपलब्ध है। फोन के रियर पैनल को सप्लाइसिंग स्कीम का उपयोग करके डिज़ाइन किया गया है। डिवाइस के बैक के ऊपरी हिस्से पर ग्रेडिएंट फिनिश डिज़ाइन दिया गया है और निचले हिस्से पर सॉलिड कलर दिया गया है।
A90 5G की प्री-सेल 25 अक्तूबर से चीन में शुरू हो जाएगी और 31 अक्तूबर से इसकी शिपमेंट शुरू हो जाएगी।