सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो चार कैमरों और दमदार प्रोसेसर के साथ 11 अक्टूबर को होगा लॉन्च?

HIGHLIGHTS

डिजाईन को देखते हुए सैमसंग गैलेक्सी A सीरीज के परम्पगत डिजाईन में Samsung Galaxy A9 Pro को लॉन्च किया जा सकता है।

जहां एक ओर हम देख रहे हैं कि मिड-रेंज सेगमेंट में भारत में Xiaomi, Oppo और अन्य कई कंपनियों ने अपने कदम जमाये हुए हैं। हालाँकि अब सैमसंग भी इसी राह पर चल पड़ा है, क्योंकि हम देख रहे हैं कि Samsung मोबाइल अब अपने मिड-रेंज सेगमेंट पर ध्यान दे रहा है। इसी कड़ी में सैमसंग की ओर से कामयाबी पाने के लिए अपनी Galaxy A सीरीज को इस साल लॉन्च किया था। 

सैमसंग गैलेक्सी A9 प्रो (2018) को भी इसी कड़ी में एक नई स्ट्रेटेजी के तौर पर देखा जा रहा है। इस डिवाइस को लेकर कंपनी की आधिकारिक सोशल मीडिया साईट पर एक टीज़र सामने आया है, जो इस डिवाइस के लॉन्च को लेकर जानकारी सामने आई है, ऐसा माना जा रहा है कि सैमसंग इस इस मोबाइल फोन को 11 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है। 

सैमसंग की ओर से सोशल मीडिया पर किये गए इस ट्विट को आप यहाँ देख सकते हैं। हालाँकि इस ट्विट में डिवाइस के नाम को लेकर कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालाँकि यह एक GIF इमेज है, जो 4X फन को दिखा रही है। और इसमें तारीख 11 अक्टूबर नजर आ रही है, इसका मतलब है कि 11 अक्टूबर को सैमसंग की ओर से एक इवेंट का आयोजन किया जाने वाला है। 

https://twitter.com/SamsungMobile/status/1040419864479973381?ref_src=twsrc%5Etfw

हालाँकि इस इवेंट में क्या लॉन्च होने वाला है, यह तो आपको इस इवेंट के बाद ही पता चलने वाला है। लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि लॉन्च के पहले इस डिवाइस को लेकर अभी और जानकारी सामने आ जाए। हालाँकि ऐसा सामने आ रहा है कि Samsung Galaxy A9 Pro स्मार्टफोन को चार कैमरा और स्नेपड्रैगन 710 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy A9 Pro 2017 स्पेसिफिकेशन

अगर Samsung Galaxy A9 Pro स्मार्टफ़ोन के फीचर्स पर नज़र डालें तो इसमें कर्व्ड ग्लास के साथ 6-इंच की फुल HD सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है। फोन में 64-बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 GPU भी मौजूद है। ये फ़ोन 4GB रैम से लैस है। फ़ोन में 32GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है, 128GB के माइक्रो-SD कार्ड का इस्तेमाल करके इस फ़ोन की स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।

इसके साथ ही Samsung Galaxy A9 Pro स्मार्टफ़ोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और वाइड सेल्फी मोड, सेल्फ-पोर्ट्रेट मोड, पाम सेल्फी मोड के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ़ोन में 5000mAh की बैटरी भी मौजूद है। ये एक ड्यूल-सिम स्मार्टफ़ोन है. स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फ़ोन में ब्लूटूथ V4.1, GPS, NFC, वाई-फाई और USB 2.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन व्हाइट और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध हैं।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :