Samsung ने पिछले महीने थाईलैंड में अपना Galaxy A80 स्मार्टफोन लॉन्च किया था और अब एक मीडिया रिपोर्ट में सामने आया है कि कम्पनी इस स्मार्टफोन को जून में लॉन्च कर सकता है। इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि फोन की कीमत Rs 40,000-Rs 50,000 के बीच रह सकती है। अगर ऐसा होता है तो डिवाइस की सीधी टक्कर OnePlus 7 Pro से होगी जिसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत Rs 48,999 है। इससे पहले सैमसंग इंडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर और सीनियर वाईस प्रेसिडेंट Ranjivjit Singh ने कहा था कि डिवाइस को मई में Rs 45,000 से Rs 50,000 के बीच में लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि डिवाइस ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफार्म पर सेल किया जाएगा।
Samsung Galaxy A80 में एज-टू-एज डिस्प्ले दी गई है जो मिनिमल बेज़ेल्स के साथ आती है और यह 6.7 इंच का पैनल है और इसका रेज़ोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है और डिस्प्ले का एस्पेक्ट रेश्यो 20:1 है। Galaxy A80 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट से लैस है और गेमिंग के लिए डिवाइस ओवरलोक्ड GPU और HDR सपोर्ट दिया गया है। स्मार्टफोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है और डिवाइस में एक्सपेंडेबल स्टोरेज और 3.5mm हेडफोन जैक नहीं दिया गया है। फोन को एल्युमीनियम केस और दोनों किनारों पर ग्लास से निर्मित किया गया है और रियर ग्लास पैनल बेहतर ग्रिप के लिए किनारों पर से कर्व बनाया गया है। A80 में वही अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो Galaxy S10 में देखने को मिलता था।
कैमरा की बात करें तो Galaxy A80 में ट्रिपल कैमरा दिया गया है जिसमें एक 48MP का कैमरा सेंसर है जिसका अपर्चर f/2.0 है, दूसरा 8MP का वाइड-एंगल सेंसर है जो 123-डिग्री फील्ड-ऑफ़ व्यू ऑफर करता है। तीसरा सेंसर 3D ToF सेंसर है जो डेप्थ मेजरमेंट के काम आता है। कैमरा सेटअप के साथ LED फ़्लैश भी दी गई है और लेज़र ऑटोफोकस एक अन्य यूनिट में मौजूद है जो कि प्लास्टिक का बना है और फ्रेम से उठता है। यह कामा फ्रंट कैमरा का काम करने के लिए दूसरी ओर फ्लिप हो जाता है। यह फ्लिप होने में 1.2 सेकंड का समय लेता है और काफी बढ़िया लगता है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!