Samsung Galaxy A9 Star को चीन में लॉन्च कर दिया गया है, इसके अलावा इसी मॉडल को फिलीपिंस में Galaxy A8 Star के रूप में री-ब्रांड किया गया है।
Samsung Galaxy A8 Star, अभी जून महीने में चीन में लॉन्च हुए Samsung Galaxy A9 Star का ही ग्लोबल वैरिएंट होने वाला है। इस डिवाइस को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता दें कि अमेज़न इंडिया के माध्यम से इस डिवाइस के लॉन्च को लेकर जानकारी सामने आई है। हालाँकि फिलीपिंस में इस डिवाइस को लॉन्च किया अज चुका है।
इस डिवाइस को एक नए नाम के साथ चीन में भी लॉन्च किया जा चुका है, जहां इसकी कीमत CNY 2,999 यानी लगभग Rs 30,600 है। इस डिवाइस को में आपको ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ एक बेजल-लेस डिस्प्ले भी मिल रही है। हालाँकि भारत में इसकी असल कीमत क्या होने वाली है, इसके बारे में कोई भी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि इस डिवाइस की कीमत भारत में Rs 30,000 होने वाली है।
अमेज़न इंडिया ने इसके लिए एक माइक्रो साईट भी बनाई है, जो Samsung Galaxy A8 Star को लेकर टीज़र दिखा रहा है। हालाँकि ऑनलाइन मार्किट प्लेस में इस डिवाइस को सैमसंग स्टार नाम से लिस्ट किया गया है। इसके अलावा आपको बता देते हैं कि अभी तक इस डिवाइस को लेकर यह सामने नहीं आया है कि आखिर असल में इस डिवाइस को किस दिन लॉन्च किया जाने वाला है लेकिन यह सामने आ गया है कि इस डिवाइस को लगभग Rs 30,000 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।