हज़ारों रुपये के डिस्काउंट में मिल रहा Samsung का ताबड़तोड़ फोन, भारी भरकम है कूपन ऑफर, फीचर्स धांसू

अगर आप 40 हज़ार रुपये के अंदर एक डीसेंट और दमदार स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. इस आर्टिकल में मैं आपको Samsung के एक तगड़े स्मार्टफोन डील बताने जा रही हूं जो शुरुआत में 41,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, लेकिन अभी आप इसे 36000 रुपये से भी काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं. यहां मैं बात कर रही हूं Samsung Galaxy A56 5G की, जिसकी कीमत पर Amazon India डिस्काउंट दे रहा है और साथ ही साथ भारी भरकम कूपन और बैंक ऑफर भी उपलब्ध है. चलिए आपको पूरी डील विस्तार से समझाते हैं.

Samsung Galaxy A56 पर भारी डिस्काउंट

इस समय यह स्मार्टफोन अमेज़न पर अपनी लॉन्च की कीमत से 1000 रुपये घटकर 40,999 रुपये में लिस्टेड है. यह डील डिवाइस से 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के Awesome Olive कलर ऑप्शन पर चल रही है. यह एक सीमित समय की डील है.

कूपन और बैंक ऑफर्स

फ्लैट डिस्काउंट के अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म इस फोन पर सीधे 3500 रुपये का तगड़ा कूपन ऑफर भी पेश कर रहा है. इतना ही नहीं, अगर आप प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड कुछ चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड्स से पेमेंट करते हैं तो आपको 2000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट ही मिल सकती है. इस तरह यह फोन दोनों ऑफर्स के बाद आपको केवल 35,499 रुपये का पड़ेगा।

एक्सचेंज डील

इसके अलावा, अगर आप अपने पुराने फोन के बदले में Galaxy A56 को खरीदते हैं, तो एक्सचेंज ऑफर में उसके मॉडल और कंडीशन के आधार पर आपको 38,100 रुपये तक की और बचत करने का मौका मिल सकता है. वहीं अगर आप पूरी पेमेंट एक साथ नहीं करना चाहते, तो EMI ऑप्शंस 1441 रुपये से शुरू होते हैं और यहां नो-कॉस्ट EMI भी उपलब्ध है.

Samsung Galaxy A56 के स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग का यह दमदार स्मार्टफोन 6.7-इंच की sAMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें FHD+ रेज़ोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ की सुरक्षा मिलती है. डिवाइस को पावर देता है Exynos 1580 प्रोसेसर, जिसे 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है.

कैमरा विभाग में 50MP का OIS प्राइमरी, 12MP का अल्ट्रा-वाइड और 5MP का मैक्रो सेंसर मिलता है. वहीं सेल्फी लेने के लिए फ्रंट पर 12MP का कैमरा मौजूद है. फोन में 5000mAh की बैटरी लगी हुई है जो 45W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है. स्मार्टफोन Android 15-आधारित OneUI 17 पर काम करता है.

यह भी पढ़ें: कर लो तैयारी..Panchayat Season 5 के साथ लौटेंगे ‘बनराकस-बिनोद’, Prime Video ने दे दी बड़ी जानकारी

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :