Samsung का नया 5G फोन जल्द भारत में मचाएगा धूम, दमदार कैमरा और बैटरी से होगा लैस

Updated on 01-Apr-2022
HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy A13 5G को जल्द किया जाएगा लॉन्च

US में पहले से ही उपलब्ध है Galaxy A13 5G

हाल ही में Galaxy A13 4G को भारत में किया गया है पेश

सैमसंग (Samsung) ने पिछले हफ्ते भारत में नया स्मार्टफोन गैलक्सी A13 4G (Galaxy A13 4G) को पेश किया है। हालांकि अभी तक कंपनी ने Samsung Galaxy A13 5G को यहां लॉन्च नहीं किया है। इस महीने की शुरुआत में हमें पता चला कि भारत में फोन का प्रॉडक्शन शुरु हो गया है। अब 91मोबाइल्स की रिपोर्ट के ज़रिए स्मार्टफोन के पिछले हिस्से और किनारों की लाइव तस्वीरें सामने आई हैं।

यह भी पढ़ें: Jio को इतने लाख ग्राहकों के छोड़ने के बाद भी नहीं है नुकसान, जानें क्या है मामला

लाइव तसवीरों में सफ़ेद रंग में फोन का बैक पैनल दिखाई देता है। स्मार्टफोन को अन्य रंगों में भी पेश किया जाएगा। डिवाइस का डिज़ाइन Galaxy A13 4G जैसा हो सकता है जिसमें पीछे की ओर ट्रिपल कैमरा मिलेगा। सेन्सर के साथ ही LED फ्लैश के लिए कट-आउट दिया जाएगा।

फोन के बाईं ओर, सिम कार्ड ट्रे दी जाएगी और दाईं ओर पॉवर बटन व वॉल्यूम रॉकर को जागा मिलेगी। स्मार्टफोन में नीचे की ओर USB टाइप-C पोर्ट और 3.5mm हैडफोन जैक मिलेगा। नीचे की ओर माइक्रोफोन और स्पीकर ग्रिल दिए जाएंगे। फोन का फ्रंट डिज़ाइन सामने नहीं आया है लेकिन उम्मीद है कि डिवाइस को वॉटरड्रॉप नौच स्क्रीन का साथ दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Apple ने लिया सबसे बड़ा फैसला, अब इन फोंस की सर्विस नहीं करेगी कंपनी, देखें ऐसा निर्णय क्यूँ

Samsung Galaxy A13 5G पहले से US में उपलब्ध है और इस तरह डिवाइस के स्पेक्स का भी पता है। US में मौजूद फोन में 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट दी गई जिसका रेजोल्यूशन 1600×720 पिक्सल है। फोन में 5MP का सेल्फी कैमरा मिलने वाला है जबकि फोन के बैक पर 50MP का मुख्य सेन्सर, 2MP मैक्रो सेन्सर और 2MP डेप्थ सेन्सर है।

स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेनशन 700 SoC द्वारा संचालित है जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज को शामिल किया गया है। फोन में 15W फास्ट चार्जिंग और 5000mAh बैटरी दी जाएगी।

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017...

Connect On :