Samsung Galaxy S25
अगर आप नया स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी या टैबलेट लेने का प्लान बना रहे हैं, तो Samsung आपके लिए एक सबसे शानदार मौका नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही लेकर आ चुका है। कंपनी ने Flipkart पर Galaxy Days Sale की घोषणा की है, यह सेल 3 फरवरी से शुरू होकर 5 फरवरी तक ही चलने वाली है, इस दौरान सैमसंग अपने Galaxy स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स, लैपटॉप्स और वियरेबल्स पर सबसे दमदार ऑफर डिस्काउंट तो दे ही रहा है, इसके अलावा इन प्रोडक्टस को बेहद ही सस्ते में भी खरीदा जा सकता है।
हमने आपको ऊपर भी बताया है, हालांकि, एक बार फिर से आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि सैमसंग की गेलेक्सी डेज़ सेल फ्लिपकार्ट पर 3 फरवरी से 5 फरवरी के बीच होन वाली है। सेल के दौरान आपको सैमसंग के फोन्स के अलावा अन्य कई प्रोडक्टस बेहद ही सस्ते में खरीदने के लिए मिलने वाले हैं। इस सेल के दौरान केवल सस्ते में प्रोडक्टस और गैजेट खरीदने के मौका ही आपको नहीं मिल रहा है, बल्कि Samsung Care+ जैसे एक्स्ट्रा फायदे और सरप्राइज रिवॉर्ड्स भी आपको सैमसंग की ओर से ऑफर किए जा रहे हैं।
Samsung ने साफ किया है कि इस सेल में Galaxy F सीरीज की शुरुआत 8,999 रुपये से होगी, Galaxy A सीरीज 19,999 रुपये से उपलब्ध होगी, Galaxy S सीरीज 42,999 रुपये से शुरू करके खरीदी जा सकेगी, जबकि Galaxy Z Fold और Flip जैसे फोल्डेबल्स फोन्स की शुरुआती कीमत 99,999 रुपये रखी गई है। इसके अलावा चुनिंदा सैमसंग प्रोडक्ट्स पर 10,000 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है।
प्रीमियम सेगमेंट की बात करें तो Samsung Galaxy S25 Ultra इस सेल में 1,11,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर जोड़ने पर इसकी कीमत करीब 1,07,999 रुपये रह जाती है। वहीं Samsung Galaxy S25 की कीमत घटकर 74,999 रुपये हो गई है, जिस पर कार्ड डिस्काउंट के बाद इसे 70,999 रुपये के प्राइस में खरीदा जा सकता है।
Galaxy Days Sale में ग्राहक Samsung Care+ को भी खरीद सकते हैं, जिसमें एक्सीडेंटल और लिक्विड डैमेज प्रोटेक्शन मिलता है। इसके अलावा Flipkart पर Galaxy Days पेज विजिट करने वाले यूजर्स को SuperCoins मिलेंगे और कुछ चुनिंदा लोगों को मिस्ट्री बॉक्स के जरिए अतिरिक्त डिस्काउंट कूपन भी मिल सकते हैं।
अगर आप Samsung का फोन या कोई दूसरा Galaxy डिवाइस खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए पैसे बचाने का बेहतरीन मौका हो सकती है। खासतौर पर Galaxy S और Z सीरीज पर मिलने वाले बैंक ऑफर्स इस डील को और ज्यादा आकर्षक और रोचक बना दे रहे हैं।