Samsung अपने फोल्डेबल फोन को इस साल कर सकता है लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी

Updated on 05-Sep-2018
HIGHLIGHTS

काफी समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि सैमसंग अपने एक फोल्डेबल फोन पर काम कर रहा है। हालाँकि अब इस डिवाइस को लेकर नई जानकारी सामने आ रही है।

काफी समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि सैमसंग अपने एक फोल्डेबल फोन पर काम कर रहा है। इस डिवाइस को लेकर एक नई खबर सामने आई है, आपको बता दें कि सैमसंग की मोबाइल डिविजन के CEO Koh Dong Jin ने अब इस बात की पुष्टि कर दी है कि सैमसंग के फोल्डेबल फोन को इसी साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। 

इनके अनुसार, इस डिवाइस को इस केस में अनफोल्ड किया जा सकता है, जब यूजर्स कुछ ब्राउज करना चाहते हों। हालाँकि इसके अलावा इस डिवाइस को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। हालाँकि ऐसा माना जा रहा है कि इस डिवाइस को लेकर आने वाले समय में कुछ जानकारी सामने आ सकती है। हालाँकि ऐसा भी कहा जा सकता है कि इसे लेकर ज्यादा जानकारी नवम्बर में होने वाली सैमसंग डेवलपर कांफ्रेंस में ज्यादा जानकारी सामने आ सकती है। यह इवेंट सैन फ्रांसिस्को में होने वाला है। 

इस डिवाइस को लेकर इसके पहले भी जानकारी सामने आई है, और उसके अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि यह डिवाइस उम्मीद से ज्यादा महंगा हो सकता है। इस डिवाइस को लेकर पहले भी काफी जानकारी सामने आ चुकी है। अप्रैल में भी Samsung Galaxy X ने WiFi Alliance (WFA) द्वारा WiFi कनेक्शन रिसीव किया था। मार्च में Samsung ने Galaxy X के लिए KIPRIS (Korea Intellectual Property Rights Information) पर ट्रेडमार्क एप्लीकेशन फिल किया। 

इस लिस्ट में अभी हार्डवेयर से सम्बंधित कोई जानकारी नहीं दी गई है, अभी यही खुलासा किया गया है कि फोन ने अभी 4.2 वर्जन के साथ ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन रिसीव किया है। यह काफी अजीब लग रहा है जहाँ कंपनी अपने फ्लैगशिप फोन Galaxy S8 में ब्लूटूथ 5.0 प्रोवाइड कर रही है वहीँ अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन में पुराने वर्जन का ब्लूटूथ प्रोवाइड कर रही है। पिछली WiFi लिस्टिंग में खुलासा किया गया था कि Samsung Galaxy X एंड्राइड 6.0.1 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।

फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :