कंपनी ने अपने A-Series के स्मार्टफोन Samsung Galaxy A50 की कीमत में बदलाव किया है। हाल ही में इस स्मार्टफोन की कीमत में कटौती हुई है। भारत में इस फ़ोन को 1,500 रुपए की कम कीमत में अब पेश किया गया है। इस तरह 4GB RAM/64GB स्टोरेज वैरिएंट के साथ इस फ़ोन की शुरूआती कीमत 18,490 रुपए होती और इस फ़ोन के 6GB RAM/64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 21,490 रुपए होती है।
अगर इन फ़ोन्स की लॉन्च कीमत की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी A50 के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को भारत में 19,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया था। वहीँ इसके 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 22,990 रुपये रखी गयी थी।
नई कीमत के साथ यूज़र्स इस स्मार्टफोन को Flipkart, Amazon.in और सैमसंग की ऑफिशियल इंडियन साइट से खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन को Black, Blue, और White कलर वैरिएंट्स में खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy A50 के खास स्पेक्स की बात करें तो इसमें आपको Full-HD+ 6.4 इंच Infinity- U (1080×2340 पिक्सल) डिस्प्ले मिलती है। इस फोन को कंपनी ने 32जीबी और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है। सैमसंग का यह पहला फ़ोन है जो in-display fingerprint scanner से लैस है। इसमें आपको 6.4-inch Full HD+ Infinity-U Super AMOLED डिस्प्ले मिलती है। साथ ही यह फ़ोन Exynos 7 Series 9610 10nm processor के साथ 6GB RAM के साथ आता है और Android Pie पर रन करता है।
आपको बता दें कि फ़ोन में 25-megapixel camera f/1.7 aperture के साथ, Live Focus के लिए 5-megapixel Depth sensor और एक 8-megapixel Ultra Wide lens मौजूद है। इसके साथ ही इसमें आपको 4000mAh बैटरी फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है। फोन में Samsung Pay, Bixby Vision, Bixby Voice, Bixby Home और Bixby Reminder दिया गया है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!