Amazon india Samsung 20-20 Carnival: Rs 5,000 तक की छूट के साथ Rs 2,000 का JioMoney Cashback कर रहा है आपका इंतज़ार

Updated on 18-Apr-2018
HIGHLIGHTS

अमेज़न इंडिया पर आज से शुरू होकर यह सैमसंग कार्निवाल 21- अप्रैल तक चलने वाला है।

अमेज़न इंडिया के माध्यम से सैमसंग अपनी एक बड़ी सेल का आयोजन कर रही है, और इस सेल को कंपनी की ओर से Samsung 20-20 Carnival नाम दिया गया है। इस सेल की शुरुआत आज से हो गई है, और आज से शुरू होकर यह कार्निवाल 21-अप्रैल तक चलने वाला है। इस सेल में आपको सैमसंग के कुछ अच्छे स्मार्टफोंस पर Rs 5,000 तक की छूट के साथ Rs 2,000 का JioMoney Cashback मिल रहा है। इसके 20 लकी विनर्स को आधिकारिक मुंबई इंडियन्स की जर्सी हर दिन जीतने का मौक़ा भी मिल सकता है। इसके अलावा अन्य बहुत से ऑफर आपको सैमसंग के कुछ स्मार्टफोंस पर मिल रहे हैं। 

Samsung Galaxy J Series: अगर हम सैमसंग की J सीरीज की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस सीरीज में आपको कई स्मार्टफ़ोन्स पर शानदार डील मिल रही हैं। जैसे कि सैमसंग गैलेक्सी J7 Duo स्मार्टफोंस को आप इस सेल में महज Rs 16,990 की कीमत में ले सकते हैं। इसपर आपको Rs 10,101 का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इसके साथ ही अगर हम सैमसंग गैलेक्सी J7 Prime स्मार्टफोन की चर्चा करें तो यह आपको लगभग Rs 13,400 की कीमत में मिल जाएगा, J7 Prime 2 स्मार्टफ़ोन को आप महज Rs 13,990 की कीमत में ले सकते हैं। 

Paytm मॉल इन पॉवर बैंक्स पर दे रहा है खास ऑफर्स

इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी J7 Max और सैमसंग गैलेक्सी J7 Pro स्मार्टफोंस को आप क्रमश: Rs 14,900 और Rs 18,900 की कीमत में ले सकते हैं। 

Samsung Galaxy On Series: अगर हम सैमसंग गैलेक्सी On सीरीज की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस सीरीज में कंपनी की ओर से कई स्मार्टफोंस पर आपको बढ़िया डील्स मिल रही हैं। जैसे अगर आप सैमसंग गैलेक्सी On7 Prime के 64GB मॉडल को महज Rs 12,990 की कीमत में ले सकते हैं। इसके अलावा इस डिवाइस पर आपको Rs 11,101 का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। फोन पर आपको Jio की ओर से Rs 2,000 का कैशबैक भी मिल रहा है। जो आपको Rs 299 वाले प्लान से रिचार्ज करने पर मिलेगा। वहीँ अगर हम सैमसंग गैलेक्सी On7 Pro की चर्चा करें तो इसे आप Rs 6,990 की कीमत में ले सकते हैं, इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी On5 प्रो स्मार्टफोन को Rs 6,490 की कीमत में ख़रीदा जा सकता है। 

Samsung Galaxy Note 8: सैमसंग गैलेक्सी Note 8 पर भी आपको शानदार ऑफर मिल रहा है। इस डिवाइस को आप Rs 67,900 की कीमत में ले सकते हैं। इसके अलावा इस पर भी आपको लगभग Rs 10,101 का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। साथ ही इस डिवाइस के साथ आपको अन्य कई बढ़िया ऑफर मिल रहे हैं। 

Paytm मॉल इन पॉवर बैंक्स पर दे रहा है खास ऑफर्स

इसके साथ साथ कई अन्य सैमसंग प्रोडक्ट्स पर भी आपको दमदार डील्स मिल रही हैं, अगर आप इन डील्स के बारे में जानना चाहते हैं तो आप अमेज़न इंडिया पर जाकर इन डील्स के बारे में जानकारी ले सकते हैं। 

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India!

Connect On :