इस समय दुनिया भर में ड्यूल-कैमरा वाले फोंस ने अपनी एक अलग जगह बना ली है. इसी को आगे बढ़ाते हुए हुवावे ने अपना हॉनर 8 स्मार्टफ़ोन लॉन्च किया है.
शाओमी भी अपने स्मार्टफ़ोन को अब ड्यूल-कैमरा के साथ लाने की तैयारी में है. बता दें कि कुछ खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि शाओमी जल्द ही अपना नया स्मार्टफ़ोन शाओमी रेड्मी नोट 4 लॉन्च करने की तैयारी में है. और अब एक नई टीज़र इमेज के अनुसार, इस स्मार्टफ़ोन में ड्यूल-रियर कैमरा की बात को कहा जा रहा है.
अभी हाल ही में आई एक खबर के अनुसार, इस समार्टफ़ोन का साइज़ बड़ा हो सकता है. इसमें एक बड़ी डिस्प्ले होने के संकेत मिल रहे हैं. कहा जा रहा है कि इसमें 5.5-इंच की डिस्प्ले से भी बड़ी डिस्प्ले हो सकती है. इस डिस्प्ले को इन दिनों सबसे बढ़िया बताया जा रहा है और शाओमी इससे भी बड़ी डिस्प्ले लाने की तैयारी कर रहा है.
इसके साथ ही अगर स्पेक्स की चर्चा करें तो स्मार्टफ़ोन में स्नेपड्रैगन 652 प्रोसेसर है साथ ही इसमें 3GB की रैम के साथ 16GB की इंटरनल स्टोरेज होने वाली है. इसके अलावा स्मार्टफ़ोन में बाकी स्पेक्स क्या होने वाले है और इसकी कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है.