पिछली दफा रिंगिंग बेल्स ने अपने दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफ़ोन फ्रीडम 251 को लॉन्च करके सुर्ख़ियों में अपना नाम दर्ज किया था.
दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफ़ोन लॉन्च करने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स कुछ नए स्मार्टफोंस और TV पेश करेगा. हालाँकि अभी तक कंपनी ये सबसे सस्ता स्मार्टफ़ोन फ्रीडम 251 लोगों तक नहीं पहुंचा पाई है, कुछ समय पहले खबरें आई थी कि इस स्मार्टफ़ोन को 30 जून को लोगों तक डिलीवर कर दिया जाएगा लेकिन फिर इस तारीख को 6 जुलाई तक के लिए टाल दिया गया, अब देखना है कि स्मार्टफोन कल भी आपको मिलता है या नहीं.
इसके अलावा बता दें कि कंपनी 7 जुलाई को एक इवेंट करने वाली है जिसके लिए इसने इनवाइट भेजना भी शुरू किया है. और कहा जा रहा है कि इस इवेंट में ही ये नए स्मार्टफोंस और TV लॉन्च किये जायेंगे. इसके साथ ही कहा जा रहा है कि कंपनी एक चौंकाने वाली कीमत में ये फोंस और TV लॉन्च करेगी, शायद कंपनी पहले की तरह ही एक माहौल तैयार कर रही है. अब सवाल उठता है कि क्या ये लॉन्च होने के बाद कंपनी लोगों को ये प्रोडक्ट दे पाएगी या नहीं… अभी तक तो यही एक बड़ा सवाल है.