नोकिया के नए एंड्राइड स्मार्टफ़ोन के तौर पर नोकिया के P1 स्मार्टफ़ोन को किया जा सकता है लॉन्च...
आप सभी जानते होंगे कि पिछले मई में नोकिया कंपनी फोंस और टैबलेट न बनाने के सभी बंधन टूट गए थे, और अब कंपनी अपने फोंस और टैबलेट बना सकती है. बता दें कि अब इसके लिए कंपनी ने फोक्सकॉन और HMD से साझेदारी भी की है. और अब कहा जा रहा है कि कंपनी जल्द ही अपने एंड्राइड स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने वाली है.
आज सामने आया एक प्रेस रेंडर कहता है कि नोकिया ने अपना नया एंड्राइड स्मार्टफ़ोन रिवील किया है जिसका नाम है नोकिया P1. बता दें कि कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन को इनफोकस और शार्प के इंजिनियर्स ने निर्मित किया है. इसके साथ ही यहाँ कहा यह भी जा रहा है कि इस स्मार्टफ़ोन की तस्वीर शार्प के Aquos P1 से काफी मिलती है. तो क्या यह शार्प का फ़ोन है या नोकिया का अब ये बड़ा सवाल हम सब के सामने है. इसके अलावा अब लगता है कि नोकिया अपने एंड्राइड स्मार्टफ़ोन को जल्द ही लॉन्च करेगी क्योंकि कहा जा रहा था कि नोकिया 2016 के अंत तक बाज़ार में अपना एंड्राइड स्मार्टफोंस लाने वाली थी और अब लगता है कि वह समय आ गया है.
इससे पहले जो खबरें आ रही थी उनके अनुसार नोकिया अपने पहले एंड्राइड स्मार्टफ़ोन के तौर पर नोकिया के C1 को बाज़ार में उतारने वाली थी, पर इन नई खबरों के बाद यह संभावना शायद ख़त्म सी हो गई है. क्योंकि अब नोकिया के एंड्राइड फ़ोन के तौर पर नोकिया P1 की तस्वीर हमारे सामने है. अब सभी को इंतज़ार है कि नोकिया अपने इस स्मार्टफ़ोन को किन स्पेक्स के साथ और कब तक बाज़ार में उतारेगी.