कुछ समय पहले, रिलायंस ने अपने LYF मोबाइल्स की कीमत में लगभग Rs. 4,000 की बड़ी कटौती भी की थी.
रिलायंस ने अपने LYF फोंस की कीमत में बड़ी कटौती की है. जिन स्मार्टफोंस की कीमत में कटौती की गई है वह है LYF फ्लेम 1, विंड 5 और वाटर 7 इन तीनों ही स्मार्टफोंस की कीमत में बड़ी कटौती की है. इसके साथ ही बता दें कि रिलायंस ने इससे पहले भी अपने LYF मोबाइल्स की कीमत में लगभग Rs. 4,000 की बड़ी कटौती भी की थी.
फ्लेम 1 की कीमत में लगभग Rs. 600 के कटौती की गई है और अब यह स्मार्टफ़ोन Rs. 4,399 में उपलब्ध है. इसके साथ साथ बता दें कि इस स्मार्टफ़ोन की कीमत में ये दूसरे बार कटौती की गई है. इसके अलावा अगर बात करें विंड 5 की तो इस स्मार्टफ़ोन की कीमत में Rs. 1000 की कटौती की गई है और अब इस स्मार्टफ़ोन की कीमत Rs. 5,599 है. इसके साथ ही अगर बात करें वाटर 7 की तो इसकी कीमत में Rs. 3,000 की बड़ी कटौती की है और अब इस स्मार्टफ़ोन की कीमत Rs. 9,999 है.