चीन के सोशल मीडिया प्लेटफार्म वेबो पर रेड्मी के फ्लैगशिप डिवाइस के बारे में पोस्टर सामने आया था कि डिवाइस को Redmi X नाम से 14 मई को चीन में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, रेड्मी के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने फ़ौरन ही इन ख़बरों को खारिज कर दिया है। इसलिए यह साफ़ है कि रेड्मी का फ्लैगशिप डिवाइस Redmi X नाम से नहीं पेश किया जाना है।
Weibing ने वेबो पोस्ट में कहा कि, “डिवाइस को Redmi X नहीं, एक बेहतर नाम दिया जाएगा।” Redmi काफी समय से स्नैपड्रैगन 855 से लैस स्मार्टफोन को टीज़ कर रही है हालांकि अभी लॉन्च डेट के बारे में ख़ुलासा नहीं हुआ है।
अब तक आए लीक्स के आधार पर कह सकते है कि डिवाइस को क्वालकॉम के फ्लैगशिप चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा और फोन में एज-टू-एज डिस्प्ले, पॉप-अप सेल्फी कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। हालांकि, एक अन्य रेड्मी फोन भी चर्चा में बना हुआ है जिसे नए स्नैपड्रैगन 730 के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। यह स्नैपड्रैगन 855 का एक लाइटर वर्जन हो सकता है।
Redmi के स्नैपड्रैगन 730 SoC से लैस फोन को 48MP+8MP+13MP रियर कैमरा और 4,000mAh बैटरी के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है और स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले और 3.5mm हैडफ़ोन जैक दिया जा सकता है।
अगर Redmi स्नैपड्रैगन चिपसेट से लैस डिवाइस को लॉन्च करने वाला है तो ऐसा हो सकता है यह डिवाइस 2016 में लॉन्च हुए Redmi Pro की जगह ले। इस फोन को मीडियाटेक के हीलियो X25 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया था और डिवाइस डुअल रियर कैमरा के साथ आया था। अगर ऐसा होता है तो इस फ्लैगशिप डिवाइस का नाम Redmi Pro 2 हो सकता है।
Realme भी अपने फ्लैगशिप डिवाइस पर काम कर रहा है जिसे Realme X के नाम से लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। फोन की लीक हुई स्पेसिफिकेशंस को मानें तो डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, VOOC 3.0 फ़ास्ट चार्जिंग, ट्रिपल रियर कैमरा और स्नैपड्रैगन 730 मिलने की उम्मीद है जिसे 6GB रैम और 64GB स्टोरेज, 6GB + 128GB तथा 8GB + 128GB वैरिएंट के साथ लॉन्च किया जाएगा।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!