चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने हाल ही में भारत में अपना सबसे नया स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 लॉन्च किया था जिसमें काफी स्टाइलिश लुक के साथ ही कई दमदार फीचर्स भी देखने को मिले थे. इस ही स्मार्टफोन सीरीज का सक्सेसर हो सकती है Xiaomi की आने वाली Redmi 6 स्मार्टफोन सीरीज. इस स्मार्टफोन सीरीज के बारे में कहा जा रहा है की इसमें 10000mAh की बड़ी बैटरी के साथ ही औरर भी नए और लाजवाब फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. अगर आप भी इस आने वाली स्मार्टफोन सीरीज के बारे में और जानना चाहते हैं तो यहां है इस से संबंधित सारी जानकारी.
Xiaomi अपनी आने वाली Redmi Turbo 6 स्मार्टफोन सीरीज में दो दमदार स्मार्टफोन्स ला सकता है जिसमें Redmi Turbo 6 और Redmi Turbo 6 Max शामिल हैं. इन दोनों ही स्मार्टफोन्स में 10000mAh की शानदार बैटरी के साथ ही 7 इंच तक के डिस्प्ले के आने की संभावना है. इस बड़े बैटरी पैक के साथ ही यह स्मार्टफोन आपको पूरे दिन तक आराम से काम करने देगा और आपको ज्यादा समय तक इसे चार्ज करने की चिंता भी नहीं करनी पड़ेगी.
Redmi Turbo 6 स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8000 सीरीज का चिपसेट मिल सकता है और वहीं Redmi Turbo 6 Max में MediaTek Dimensity 9000 सीरीज का चिपसेट मिल सकता है. लीक्स की मानें तो Redmi Turbo 6 में MediaTek Dimensity 8600 चिपसेट के आने की आशंका है और वहीं Redmi Turbo 6 Max में MediaTek Dimensity 9600s चिपसेट मिल सकता है.
इन दोनों ही स्मार्टफोन्स की आधिकारिक रुप से कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है और अभी यह कहना भी मुश्किल है की इनकी लॉन्च डेट क्या हो सकती है. लेकिन लीक्स के हिसाब से यह कबा जा रहा है की ये दोनों स्मार्टफोन्स 2027 के शुरुआती महीनों में चीन में लॉन्च हो सकते हैं. Redmi Turbo 6 और Redmi Turbo 6 Max के चीन में लॉन्च होने के बाद ही इनकी भारत में लॉन्च डेट का सही से पता लग पाएगा.
यह भी पढ़ें: Itel Zeno 100 Pro की भारत में लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, मिलेगा खास कंट्रोल फीचर, मजबूती होगी सबसे बड़ी खासियत
By: Ananya Sharma (Intern)