जनवरी 2021 की शुरुआत में भी चीनी कंपनी Xiaomi हो या रियलमी सभी अपने नए डिवाइसेज़ के साथ बाज़ार में आ रही हैं और इसी बीच वनप्लस भी अपने फ़र्स्ट-एवर फिटनेस ट्रैकर को लॉन्च करने वाला है। 8 जनवरी को Redmi Note 9T 5G स्मार्टफोन भी लॉन्च होने वाला है। दो दिन बाद लॉन्च होने वाले इस डिवाइस के लॉन्च से पहले ही इसे अमेज़न की जर्मनी वैबसाइट पर देखा गया है जहां से इसके फीचर्स का पता चला है। हालांकि कुछ समय बाद ही इसे ई-कॉम वैबसाइट से हटा लिया गया।
Gzimochina की रिपोर्ट के मुताबिक, आगामी Redmi Note 9T 5G स्मार्टफोन ब्लैक और वोयलेट कलर के विकल्पों में आएगा। इसके अलावा, डिवाइस में पंच-होल डिस्प्ले और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। कैमरा सेटअप की बात की जाएगी डिवाइस के बैक पर तीन कैमरा होंगे जो गोल आकार के मॉड्यूल में रखे जाएंगे।
Redmi Note 9T 5G स्मार्टफोन में 6.53 इंच की FHD+ डिस्प्ले मिल सकती है जिसका रेज़ोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल होगा। फोन को Dimensity 800U प्रॉसेसर द्वारा संचालित किया जाएगा और यह LPPRDR4x रैम तथा UFS 2.2 स्टोरेज से लैस होगा। इसके अलावा, यूजर्स को आगामी Redmi Note 9T 5G फोन में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है।
कीमत की बात करें तो Redmi Note 9T 5G फोन को किस श्रेणी में लाया जाएगा इसका पता नहीं चला है। इसके लिए हमें दो दिन और इंतज़ार करना होगा।