Redmi Note 9 Pro को आज भारत में सेल किया जाएगा। यह सेल दोपहर 12 बजे Amazon और Mi.com पर शुरू होगी। Redmi Note 9 Pro के खास फीचर्स में स्नैपड्रैगन 720G SoC, 48 मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा और 5,020mAh बैटरी शामिल है। फोन को ओरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। Redmi Note 9 Pro Max को अमेज़न इंडिया और मी.कॉम पर 3 जून को सेल किया जाएगा।
Redmi Note 9 Pro मोबाइल फोन को 4GB + 64GB और 6GB + 128GB स्टोरेज मॉडल में लिया जा सकता है, आपको बता देते हैं कि Redmi Note 9 Pro का 4GB रैम वैरिएंट आपको Rs 13,999 में लिया जा सकता है, इसके अलावा अगर आप इसका 6GB रैम मॉडल लेना चाहते हैं तो आपको Redmi Note 9 Pro के इस मॉडल के लिए Rs 16,999 अदा करने पड़ सकते हैं।
Redmi Note 9 Pro में 6.67 इंच की DotDisplayमिल रही है और डिवाइस के बैक पर 3D Curved ग्लास को ऐड किया गया है। डिवाइस को औरा डिज़ाइन के साथ उतारा गया है। डिवाइस में 3.5mm हेडफोन जैक, IR ब्लास्टर और टाइप-C पोर्ट दिया गया है। नए डिवाइस को Aurora Blue, Glacier White, Interstellar black रंगों में खरीदा जा सकता है।
Redmi Note 9 Pro फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5MP का मैक्रो कैमरा और 2MP के डेप्थ सेंसर को शामिल किया गया है। सेल्फी के लिए डिवाइस में इन-डिस्प्ले कैमरा दिया गया है जो कि 16MP का सेंसर मिल रहा है।
फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G द्वारा संचालित किया गया है, फोन के स्टोरेज को बढाने के लिए 2+1 स्लॉट्स दिए गए हैं। इसके अलावा, डिवाइस में 5020mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है। फोन को 18W चार्जर के साथ लाया गया है।