Redmi Note 9 Pro Max को Amazon और Mi.com पर ऑपन सेल में पेश कर दिया गया है। शाओमी के सब ब्रांड रेडमी ने घोषणा की है कि स्मार्टफोन को अब किसी भी समय शाओमी के ऑनलाइन स्टोर या अमेज़न से खरीदा जा सकता है। डिवाइस मी होम स्टोर्स और रीटेल आउटलेट्स पर भी उपलब्ध रहेगा। Redmi Note 9 Pro को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया है और अब तक इसे केवल फ्लैश सेल में ही पेश किया गया है।
रेडमी ने ट्विटर पर Redmi Note 9 Pro Max की उपलब्धता की जानकारी दी है। डिवाइस को अमेज़न और मी.कॉम से किसी भी समय खरीदा जा सकता है। मी.कॉम से रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स को खरीदने पर एयरटेल के Rs 298 और Rs 398 के रीचार्ज प्लान पर डबल डाटा बेनिफ़िट मिल रहा है। अमेज़न से डिवाइस को खरीदेने पर EMI विकल्प मिल रहे हैं जो Rs 800 से शुरू होती है।
फोन को तीन रंगों ओरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। फोन के 6GB + 64GB वेरिएंट की कीमत Rs 16,999 से शुरू होती है। इसके अलावा, 6GB + 128GB वेरिएंट का दाम Rs 18,499 है और 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए Rs 19,999 अदा करने होंगे।
Redmi Note 9 Pro Max में 6.67 इंच की DotDisplay मिल रही है और डिवाइस के बैक पर 3D Curved ग्लास को ऐड किया गया है। डिवाइस को औरा डिज़ाइन के साथ उतारा गया है। डिवाइस में 3.5mm हेडफोन जैक, IR ब्लास्टर और टाइप-C पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, फोन को ट्रिपल कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। Redmi Note 9 Pro Max में दिया गया क्वाड कैमरा 64MP के प्राइमरी कैमरा, 8MP के अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5MP के मैक्रो कैमरा और 2MP के डेप्थ सेंसर से लैस है। सेल्फी के लिए डिवाइस में इन-डिस्प्ले कैमरा दिया गया है जो कि 32MP का सेंसर है। फ्रंट कैमरा में AI पोर्ट्रेट मोड को जगह दी गई है।
फ़ोन में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G द्वारा संचालित किया गया है। Note 9 Pro Max में 6GB/8GB रैम के अलावा 128GB तक का UFS 2.1 स्टोरेज मिलने वाला है। फोन के स्टोरेज को बढाने के लिए 2+1 स्लॉट्स दिए गए हैं और स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो नए फोन में 5020mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है। इस वैरिएंट के साथ 33W फ़ास्ट चार्जर भी मिल रहा है जो डिवाइस को 30 मिनट में 50% तक चार्ज कर सकता है।