Redmi Note 8T के बारे में कई ख़बरें सामने आ रही हैं और पिछली रिपोर्ट्स में सामने आया है कि डिवाइस हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Note 8 जैसा डिज़ाइन ऑफर करेगा। एक बार फिर एक टिप्स्टर ने Redmi Note 8T का रेंडर साझा किया है जिससे फोन के फ्रंट और रियर का डिज़ाइन सामने आया है।
लीक हुई इमेज में Redmi Note 8T को ब्लैक, तथा वाइट और ब्लू के ग्रेडिएंट कलर्स में देखा गया है। फोन के रियर पैनल पर वर्टिकल क्वाड कैमरा सिस्टम दिया गया है और फोन के बैक पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर नज़र डालें तो यह पूरा Note 8 जैसा ही है। डिस्प्ले के टॉप पर एक वॉटरड्रॉप नौच दिया गया है और बॉटम चिन मौजूद है तथा दोनों किनारों पर थोड़े मोटे बेज़ेल्स रखे गए हैं। Redmi की ब्रांडिंग को Note 8 smartphone की तरह बॉटम बेज़ेल पर देखा जा सकता है।
https://twitter.com/Sudhanshu1414/status/1186644414157987841?ref_src=twsrc%5Etfw
पिछली रिपोर्ट में यह भी सामने आया था कि फोन स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर द्वारा संचालित है। हालांकि, डिज़ाइन को देखते हुए फोन में Redmi Note 8 की तुलना में कोई अंतर नहीं पाया गया है।
Redmi Note 8 की बात करें तो कम्पनी ने डिवाइस को 6.3 इंच की फुल HD डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है और फोन को चार रंगों मूनलाइट वाइट, कॉस्मिक पर्पल, स्पेस ब्लैक और नेप्ट्यून ब्लू विकल्पों में लॉन्च किया गया है। डिवाइस को औरा फ्लूइड डिज़ाइन के साथ उतारा गया है और साथ ही phone को P2i स्प्लैश प्रुफ कोटिंग दी गई है।
कैमरा की बात करें तो फोन में क्वाड कैमरा मिल रहा है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल, तीसरा और चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल के लेंस हैं। सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है।
Redmi Note 8 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ लाया गया है जिसे एड्रेनो 610 GPU के साथ पेयर किया गया है और फोन को 4GB तथा 6GB LPDDR4X RAM और 64GB तथा 128GB स्टोरेज के साथ उतारा गया है। फोन में डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड सपोर्ट मिल रहा है जिसके ज़रिए स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।