Redmi अपने Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन का आइस जेड (ग्रीन) कलर वैरिएंट टीज़ कर चुका है और अब कम्पनी ने डिवाइस के Pro वैरिएंट का एक और कलर दिखाया है। फोन को Mi A3 जैसे समान More Than White कलर विकल्प में लाया जाएगा। ये तो सभी जानते हैं कि Mi A3 का यह वैरिएंट कितना पसंद किया गया है और इसलिए कम्पनी ने नए Pro मॉडल में भी समान कलर को शामिल कर दिया है।
हम Redmi Note 8 Pro के बारे में अब तक काफी ख़बरें देख चुके हैं और कई स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं। पिछली रिपोर्ट के मुताबिक, फोन के टॉप पर वर्टिकल मोड्यूल दिया गया है जिसमें तीन कैमरा सेंसर्स को जगह दी गई है और इसके ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। इसके दाईं तरफ चौथा कैमरा रखा गया है और कैमरा के ऊपर एक LED फ़्लैश मौजूद है।
स्मार्टफोन Helio G90T प्रोसेसर द्वरा संचालित होगा। हाल ही में आई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि फोन को NFC और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स के साथ लाएगा। आगम मोबाइल फोन में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है जो 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। हीटिंग प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए Note 8 Pro को लिक्विड कुलिंग टेक्नोलॉजी के साथ लाया जाएगा।
जहां तक Redmi Note 8 की बात है, फोन में क्वैड कैमरा सेटअप मिलने वाला है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलेगा। फोन में 4,000mAh की बैटरी दी जाएगी। Redmi Note 8 series के बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं मिली है लकिन उम्मीद है कि फोन में 6.3 इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिलेगी और पिछली सीरीज़ की तरह डिस्प्ले के टॉप पर डॉट नौच होगा। 29 अगस्त को होने वाले इस इवेंट में Redmi अपने पहले स्मार्ट टीवी से भी पर्दा उठाएगा।