Redmi Note 8 स्मार्टफोन को भारत में MIUI 11 का स्टेबल अपडेट मिल चुका है। अगर आपको नहीं पता है तो आपको बता देते हैं कि यह अपडेट इस स्मार्टफोन को फेज तीन के तहत दिया गया है, यह चरण 13 नवम्बर से 29 नवम्बर का था। इसी चरण में यह अपडेट इस मोबाइल फोन यानी Redmi Note 8 को मिला है। इस फेज में कुछ अन्य फोंस भी शामिल हैं, जिनमें Redmi Note 6 Pro, Redmi 7A, Redmi 8 और Redmi 8A हैं।
इस सभी पांच स्मार्टफोंस को इस तीसरे चरण में यह अपडेट मिल चुका है। हालाँकि अगर हम Redmi Note 8 Pro की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस स्मार्टफोन को यह अपडेट 18 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक मिलने वाला है।
Xiaomi ने यह भी कहा है कि MIUI 11 का यह अपडेट 2019 से पहले 28 स्मार्टफोंस को दिया जाने वाला है। हालाँकि इसके बाद भी यह अपडेट जारी रहने वाले हैं। अभी तक 27 स्मार्टफोंस को यह अपडेट मिल चुका है, लेकिन अभी इस लिस्ट में Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन बाकी है। इसे भी यह जल्द ही मिलने वाला है।
हालाँकि अगर हम Redmi Note 8 की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इसे यह मिला यह अपडेट 666MB साइज़ का है। अगर आपको यह अपडेट अभी तक नहीं मिला है तो आप इसे मनुअली जाकर भी चेक कर सकते हैं, इसके लिए आपको फोन की सेटिंग में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट पर जाना होगा।
Redmi Note 8 के स्पेक्स की बात करें तो कम्पनी ने डिवाइस को 6.3 इंच की फुल HD डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है और फोन को चार रंगों मूनलाइट वाइट, कॉस्मिक पर्पल, स्पेस ब्लैक और नेप्ट्यून ब्लू विकल्पों में लॉन्च किया गया है। डिवाइस को औरा फ्लूइड डिज़ाइन के साथ उतारा गया है और साथ ही phone को P2i स्प्लैश प्रुफ कोटिंग दी गई है।
कैमरा की बात करें तो फोन में क्वाड कैमरा मिल रहा है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल, तीसरा और चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल के लेंस हैं। सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है।
Redmi Note 8 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ लाया गया है जिसे एड्रेनो 610 GPU के साथ पेयर किया गया है और फोन को 4GB तथा 6GB LPDDR4X RAM और 64GB तथा 128GB स्टोरेज के साथ उतारा गया है। फोन में डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड सपोर्ट मिल रहा है जिसके ज़रिए स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।