Redmi Note 8 आज एक बार फिर फ़्लैश सेल में आ रहा है और यह सेल दोपहर 12 बजे अमेज़न इंडिया पर शुरू होने वाली है। Xiaomi ने अपने Redmi Note 8 smartphone को Redmi Note 8 Pro के साथ अक्तूबर में लॉन्च किया था। Redmi का यह नया फोन वॉटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नौच के साथ आता है और इसने Redmi Note 7 की जगह ली है। यह हैंडसेट शाओमी के MIUI 10 पर हुआ है और इसे MIUI 11 पर अपग्रेड किया जा रहा है।
इस फोन की कीमत के बारे में चर्चा करें तो Redmi Note 8 मोबाइल फोन के बेस वैरिएंट को आप 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के सकते हैं, और इसकी कीमत Rs 9,999 है, इसके अलावा इस स्मार्टफोन के 128GB मॉडल को आप 6GB रैम के साथ Rs 12,999 में ले सकते हैं।
Redmi Note 8 के स्पेक्स की बात करें तो कम्पनी ने डिवाइस को 6.3 इंच की फुल HD डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है और फोन को चार रंगों मूनलाइट वाइट, कॉस्मिक पर्पल, स्पेस ब्लैक और नेप्ट्यून ब्लू विकल्पों में लॉन्च किया गया है। डिवाइस को औरा फ्लूइड डिज़ाइन के साथ उतारा गया है और साथ ही phone को P2i स्प्लैश प्रुफ कोटिंग दी गई है। कैमरा की बात करें तो फोन में क्वाड कैमरा मिल रहा है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल, तीसरा और चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल के लेंस हैं। सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है।
Redmi Note 8 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ लाया गया है जिसे एड्रेनो 610 GPU के साथ पेयर किया गया है और फोन को 4GB तथा 6GB LPDDR4X RAM और 64GB तथा 128GB स्टोरेज के साथ उतारा गया है। फोन में डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड सपोर्ट मिल रहा है जिसके ज़रिए स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।