Xiaomi Redmi Note 8 सीरीज़ लॉन्च के बाद से ही कई बार फ़्लैश सेल में पेश की जा चुकी है और आज एक बार फिर Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro फोंस को फ़्लैश सेल में पेश किया जाने वाला है। यह सेल दोपहर 12 बजे Amazon और मी.कॉम पर शुरू होगी। सेल के दौरान नए कॉस्मिक पर्पल और इलेक्ट्रिक ब्लू कलर विकल्प को भी खरीदा जा सकता है।
जैसा कि नाम से पता चलता है Redmi Note 8 इस सीरीज़ का सस्ता स्मार्टफोन है जो 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट में Rs 9,999 की कीमत में सेल किया जाता है, जबकि इसके टॉप वैरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 12,999 में खरीद सकते हैं। उपभोक्ता इस डिवाइस को स्पेस ब्लैक, मूनलाइट वाइट और नेप्ट्यून ब्लू विकल्प में खरीद सकते हैं।
वहीं बात करें Redmi Note 8 Pro की तो इसके 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट का price Rs 14,999 रखा गया है। इसके अलावा, फोन को 6GB रैम और 8GB रैम के विक्लपों में क्रमश: Rs 15,999 और Rs 17,999 में खरीदा जा सकता है। इन दोनों ही मॉडल्स में 128GB स्टोरेज मिलता है।
Redmi Note 8 Pro को औरा डिज़ाइन के साथ लाया गया है और इसकी ख़ासियत 64MP का कैमरा है। डिवाइस को तीन रंगों Gamma Green, Halo White और Shadow Black विकल्प में लाया गया है। स्पेक्स की बात करें तो फोन में 6.5 इंच की डॉट नौच डिस्प्ले दी गई है। इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.4% है। Redmi Note 8 Pro के Optics की बात करें तो फोन में क्वैड कैमरा को शामिल किया गया है जिसमें एक 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 20MP का कैमरा दिया गया है जो कई AI फीचर्स के साथ आया है जिसमें AI ब्यूटीफाई, AI पोर्ट्रेट शॉट्स और फेस अनलॉक फीचर के साथ आया है।
परफॉरमेंस की बात करें तो फोन को मीडियाटेक हीलियो G90T के साथ लॉन्च किया गया है और फोन एंड्राइड 10 पर आधारित MIUI 10 पर लॉन्च किया है। कम्पनी ने यह भी खुलासा किया है कि डिवाइस को दिसम्बर में MIUI 11 का अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा। Gaming को बेहतर बनाने के लिए लिक्विड कूल सिस्टम को भी शामिल किया गया है। डिवाइस में 6GB LPDDR4X RAM, 64GB और 128GB UFS 2.1 स्टोरेज को शामिल किया गया है। डिवाइस में डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड स्लॉट को भी शामिल किया गया है और फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 18W फ़ास्ट चार्जर को भी शामिल किया गया है। Redmi Note 8 Pro को वॉयस असिस्टेंट Alexa के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा डिवाइस में IR ब्लास्टर को भी शामिल किया गया है।