23 May को होगी Redmi Note 7S की पहली सेल

HIGHLIGHTS

शुरुआती कीमत 10,999 रूपये

23 मई को किया जाएगा सेल

दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है डिवाइस

Redmi Note 7S स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो चुका है और स्मार्टफोन की कीमत 10,999 रूपये रखी गई है। लॉन्च के बाद इस स्मार्टफोन को मी.कॉम, मी होम और फ्लिपकार्ट पर सेल किया जाएगा। मोबाइल फोन की पहली सेल 23 मई को आयोजित की जाएगी और अगर आप यह नया स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं 23 मई को होने वाली इस सेल में हिस्सा ले सकते हैं।

Redmi Note 7S Specifications

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो डिवाइस में 6.3 इंच की फुल HD+ की डॉट नौच डिस्प्ले दी गई है। डिवाइस को 2.5D कर्व्ड बैक दी गई है और फ्रंट और बैक पैनल को कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। डिवाइस को स्प्लैश प्रुफ बनाने के लिए P2i नेनो कोटिंग दी गई है।

ऑप्टिक्स की चर्चा करें तो Redmi Note 7S की मुख्य ख़ासियत इसका 48 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसका अपर्चर f1.8 है और यह नाईट मोड और AI ऑप्टीमाइज़ेशन के साथ आता है। रियर पैनल पर एक 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है और सेल्फी के लिए डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

स्मार्टफोन को कम्पनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है जो 2.2 ghz पर क्लोक्ड है। डिवाइस में 4000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जिसके बारे में कम्पनी का दावा है कि यह रेगुलर यूज़ करने पर एक दिन से अधिक चल सकती है। स्मार्टफोन को दो कलर वैरिएंट में लॉन्च किया गया है, एक वैरिएंट में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज मिल रहा है तथा दूसरे वैरिएंट में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिल रहा है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में USB टाइप-C पोर्ट, क्विक चार्जर 2.0, IR ब्लास्टर और 3.5mm हेडफोन जैक  दिया गया है। Redmi Note 7S के 3GB रैम वैरिएंट की कीमत 10,999 रूपये रखी गई है और 4GB रैम वैरिएंट को 12,999 रूपये में खरीदा जा सकता है।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :