करीब एक हफ्ते पहले ख़बर सामने आई थी कि Xiaomi एपिक गेम्स और क्वालकॉम के साथ मिलकर Redmi Note 7 Pro के लिए Fortnite सपोर्ट लाने पर काम कर रहा है। नई रिपोर्ट के मुताबिक चीनी स्मार्टफोन निर्माता और इलेक्ट्रोनिक जायंट Redmi Note 7 Pro यूज़र्स के लिए नया अपडेट जरी जारी कर रहा है। नया OTA ओवर दा एयर अपडेट MIUI 10.2.10.0 अपडेट के साथ आएगा जिसके बाद स्नैपड्रैगन 675 SoC पर लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम फोर्टनाइट प्ले कर पाएंगे।
Fortnite सपोर्ट के बारे में जब काम शुरू हुआ जब रियलमी ने अपने लेटेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन Realme 3 Pro के लिए Fornite सपोर्ट लाने की बात कही और कहा कि यह डिवाइस Redmi Note 7 Pro को टक्कर देगा। बल्कि Realme ने एक शॉट में यह भी दिखाया था कि रियलमी 3 प्रो पर Fornite गेम प्ले हो रहा है जबकि रेड्मी नोट 7 प्रो पर यह गेम नहीं खेल सकते हैं।
इसके पास शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर Manu Kumar Jain ने एक ट्वीट और मी फोरम पर ब्लॉग पोस्ट में इसके लिए क्लेरिफिकेशन दिया था।
https://twitter.com/manukumarjain/status/1123159466013126656?ref_src=twsrc%5Etfw
Jain ने बताया था कि Fortnite US में अधिक लोकप्रिय गेम है और स्नैपड्रैगन 675 एक नया प्रोसेसर है जिसे अभी US में लॉन्च नहीं किया गया है। और इस प्रोसेसर को अभी सर्टिफिकेशन मिलना बाकी है। MIUI फोरम पर Redmi Note 7 Pro यूजर्स द्वारा अपडेट की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद जैन ने खुद अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से Fortnite सपोर्ट की घोषणा की।
अगर आप Redmi note 7 Pro मोबाइल फोन को लेना चाहते हैं तो आपको बता देते हैं कि आप इसे एक 6.3-इंच की FHD+ स्क्रीन के साथ ले सकते हैं। इस मोबाइल फोन की स्क्रीन को गोरिला ग्लास 5 से सुरक्षित किया गया है। इसमें आपको एक ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 675 चिपसेट दिया गया है। इस मोबाइल फोन को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज और 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इस स्टोरेज को 256GB तक माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ाया जा सकता है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!