Xiaomi भारत में अपनी मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइन-अप को पूरी तरह से अपडेट करने जा रहा है, असल में कंपनी इस लाइन-अप में अपनी नई फोन सीरीज Redmi Note 15 Series को लॉन्च करने की तैयारियां कर रही है, Redmi Note 15 की इंडिया लॉन्च डेट भी सामने अ चुकी है। अब सभी जानते है कि Redmi Note 15 को इंडिया में कब लॉन्च किया जाने वाला है। हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो Redmi Note 15 की इंडिया लॉन्च डेट 6 जनवरी 2026 है, इस दिन Redmi Note 15 Series को इंडिया में एंट्री मिलने वाली है। एक अन्य जानकारी ऐसा कहती है कि इस सीरीज को ग्लोबल मार्केट में पांच मॉडल के साथ लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन इंडिया के ग्राहकों के लिए Redmi Note 15 एक रेगुलर फोन के साथ साथ काफी दमदार भी हो सकता है, इसे कम प्राइस में एक ऑल-राउंडर ऑप्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है। अभी के लिए फोन के प्राइस और स्पेक्स की जानकारी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है, लेकिन लीक आदि से कुछ जानकारी जरूर मिलती है।
आइए जानते है कि Redmi Note 15 का इंडिया लॉन्च प्राइस क्या हो सकता है, इसके अलावा Redmi Note 15 को इंडिया में किन स्पेक्स और फीचर आदि के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
इंटरनेट पर लीक जानकारी के अनुसार, टिप्स्टर योगेश ब्रार ने यह दावा किया है कि Xiaomi पहले इंडिया के बाजार में बेस Redmi Note 15 लॉन्च कर सकता है और इसके बाद Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro Plus को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी इस लॉन्च स्ट्रैटेजी पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जब तक इस फोन को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं आती है, आइए Redmi Note 15 के Specification और Features के बारे में जानते हैं।
Redmi Note 15 के कुछ फीचर आदि की बात करें तो यह फोन एक 6.8-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है, इस डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने वाला है, इसका मतलब है कि डिस्प्ले पर आपको स्मूद स्क्रॉलिंग मिलने वाली है। फोन को पावर देने के लिए इस फोन में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और नया HyperOS 2 मिलने की उम्मीद है। बैटरी 5500mAh या इससे कुछ ज्यादा हो सकती है, यह 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाली है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में एक 108MP मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 20MP फ्रंट कैमरा मिलने की पूरी पूरी उम्मीद है। इस फोन में आपको IP65 रेटिंग भी मिल सकती है।
अगर, Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro Plus को देखते हैं तो यह 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो सकते हैं, इनमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट आने वाला है। इसके अलावा स्क्रीन के प्रोटेक्शन के लिए फोन में आपको Gorilla Glass Victus 2 का सपोर्ट मिल सकता है। रेडमी नोट 15 प्रो प्लस वेरिएंट में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और रेडमी नोट 15 प्रो मॉडल में MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट मिलने की चर्चा है। दोनों ही फोन्स में कंपनी IP68 रेटिंग और Pro Plus में 6500mAh के आसपास की बैटरी लगा सकती है। कैमरा को देखा जाए तो फोन में एक 200MP मेन कैमरा + 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलने की चर्चा है।
कीमत की बात करें तो लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Redmi Note 15 लगभग 20,000 रुपये के आसपास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। Redmi Note 15 Pro की कीमत 27,000 रुपये से 30,000 रुपये के आसपास या इसके बीच में हो सकती है, वहीं Redmi Note 15 Pro Plus के इंडिया प्राइस को देखा जाए तो इस फोन को 35,000 रुपये के आसपास के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, फाइनल प्राइस का खुलासा Xiaomi आधिकारिक लॉन्च इवेंट में ही करने वाला है। ऐसे में इस प्राइस को असल प्राइस न समझा जाए।
यह भी पढ़ें: Lava Play Max: रेडमी-रियलमी के महंगे फोन्स को धूल चटाने आया देसी कंपनी का सस्ता गेमिंग फोन, जानें खूबियां