टिप्स्टर "मुकुल शर्मा" ने एक ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी कि Note 12 5G सीरीज़ 5 जनवरी को भारत में लॉन्च होने की पूरी संभावना है जो कि, चीन में अक्टूबर में ही लॉन्च कर दी गई थी।
https://twitter.com/stufflistings/status/1601200388413493253?ref_src=twsrc%5Etfw
जाने माने टिप्स्टर "मुकुल शर्मा" ने एक ट्वीट के माध्यम से यह खुलासा किया कि, Redmi Note 12 5G सीरीज़ 5 जनवरी को भारत में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह सीरीज़ चीन में अक्टूबर में ही लॉन्च कर दी गई थी। हालांकि, Redmi ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च की तारीख रिवील नहीं की है, लेकिन कंपनी की ओर से एक टीजर जारी किया गया है जिससे ग्राहकों को यह पता चलता है कि, यह सीरीज़ भारतीय बाज़ारों में जल्द ही उपलब्ध होगी।
Redmi Note 12 एक 6.67-इंच फुल-HD स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। फोन में एक 6nm ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैप्ड्रैगन 4 Gen 1 प्रोसेसर और 8GB रैम ऑफर की जा सकती है। डिवाइस में एक ड्यूअल कैमरा मॉड्यूल होने की संभावना है जिसमें एक 48MP प्राइमरी शूटर और ए 2MP डेप्थ सेंसर शामिल हो सकता है। स्मार्टफोन के फ्रंट पर 8MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
अफवाहों से यह जानकारी मिली है कि, Redmi Note 12 Pro एक 6.67-इंच फुल-HD+ OLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है और डिस्प्ले में HDR10+ सपोर्ट के साथ एक 240Hz टच सैंपलिंग रेट भी शामिल हो सकता है। फोन में एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 1080 SoC दिया जा सकता है और इसी के साथ 12GB LPDDR4x रैम और Mali-G68 GPU भी शामिल होने की संभावना है।
Redmi Note 12 Pro+ की सबसे दिलचस्प स्पेसिफिकेशन शायद इसका कैमरा हो सकता है- क्योंकि स्मार्टफोन में एक 200MP प्राइमरी कैमरा के साथ OIS सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में एक 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और एक 2MP मैक्रो लेंस भी शामिल हो सकते हैं। डिवाइस एक 6.67-इंच फुल-HD OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है और इसी के साथ इसमें HDR10+ सपोर्ट और Dolby विज़न शामिल होने की भी संभावना है।