Redmi Note 12 5G Deals and Discount on Flipkart and Amazon
हम जानते है कि Flipkart और Amazon India पर Festival Sale (Festive Sale) जल्द ही शुरू होने वाली हैं। हालांकि इस सेल से पहले ही दोनों ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म कुछ Pre-Sale Offer और Deals आपके लिए ले आए हैं।
दोनों ही साइट पर इस समय Redmi Note 12 5G को बेहद ही सस्ता बेचा जा रहा है। हालांकि फोन को 17999 रुपये की शुरुआती कीमत में अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था।
यह भी पढ़ें: WhatsApp New Feature: अब स्टेटस अपडेट देखना होगा और भी आसान, WhatsApp ला रहा ये कमाल फीचर
Amazon India और Flipkart की Festive Sale से पहले ही Redmi Note 12 5G स्मार्टफोन के 4GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल को Amazon India पर 15999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। हालांकि इसपर बैंक ऑफर, अन्य डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।
इसके अलावा Redmi Note 12 5G के इसी मॉडल को Flipkart पर 10799 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इसपर आपको 1000 रुपये का ट्रेड-इन ऑफर, बैंक ऑफर और डिस्काउंट दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: कम कीमत में Vivo T2 Pro 5G और OnePlus Nord CE 3 5G की भीड़न्त, किसके सिर होगा ताज? Tech News
Redmi Note 12 5G में एक 6.67-इंच की AMOLED डिस्प्ले है। फोन में स्नैपड्रैगन 4 Gen 1 प्रोसेसर है। इसके अलावा इसमें 6GB तक की रैम और 128GB तक स्टॉरिज है। Redmi Note 12 5G में एक 5000mAh की बैटरी 33W की फास्ट चार्जिंग के साथ दी गई है।
Redmi Note 12 5G में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप है। फोन में 48MP+8MP+2MP का कैमरा सेटअप है। फोन के फ्रन्ट पर एक 13MP का सेल्फ़ी कैमरा भी है।