स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi बस जल्द ही अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। 13 मई को चीन में इस अपकमिंग स्मार्टफोन को को पेश किया जायेगा। इसके साथ ही खास बात यह है कि कंपनी इस लॉन्च इवेंट में लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जो कि Qualcomm Snapdragon 855-से लैस हो सकता है, के साथ एक और डिवाइस लॉन्च करे। दरअसल कंपनी इस इवेंट में Redmi फ़ोन के साथ Redmi लैपटॉप भी लॉन्च कर सकती है।
Gizmochina की रिपोर्ट के मुताबिक से पता चला है कि Redmi भी अपना लैपटॉप लॉन्च कर सकता है, ठीक Xiaomi का Mi Notebook की तरह ही। इस बात की जानकारी Tipster Sudhanshu Ambhore ने दी है।
आपको बता दें कि यह भी कहा जा रहा है कि इस अपकमिंग Redmi लैपटॉप की कीमत की बात करें तो Xiaomi के लैपटॉप से इसकी कीमत कम हो सकती है। जहाँ कीमत कम हो सकती है तो वहीँ ऐसा भी हो सकता है कि लैपटॉप में स्पेक्स और फीचर्स भी कुछ कम हों। अब अगर लैपटॉप की उपलब्धता की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi Notebook एक्सक्लूसिव चीन में यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। वहीँ इस रेडमी लैपटॉप के स्पेक्स या फीचर्स का अभी पता नहीं चल पाया है।
अबतक की लीक रिपोर्ट्स की मानें तो अपकमिंग Redmi फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K20 Pro के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। स्मार्टफोन में नॉच लैस 6.3 इंच की फुल AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। साथ ही कंपनी फोन की डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी ऑफर कर सकती है। ये स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 855 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 4,000mAh की कैपेसिटी की बैटरी दे सकती है जो कि 27W फास्ट चार्चिंग को सपोर्ट करती है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!