Redmi K20 VS Realme X: कीमत और स्पेक्स के बीच बड़ी तुलना

Redmi की ओर से भारत में अपने बहु प्रतीक्षित मोबाइल फोन यानी Redmi K20 को लॉन्च कर दिया है, इस मोबाइल फोन को बहुत लम्बे इंतज़ार के बाद चीन में लॉन्च करने के बाद कंपनी ने भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन Rs 25,000 की कीमत के अंदर बेहतरीन स्पेक्स के साथ लॉन्च किया गया है। इस मोबाइल फोन में आपको एक FHD+ AMOLED स्क्रीन मिल रही है, साथ ही इसे क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 730 के साथ लॉन्च किया गया है, साथ ही फोन में एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 48MP के प्राइमरी सेंसर के साथ आता है। स्मार्टफोन में आपको एक 4,000mAh क्षमता की एक बड़ी बैटरी भी मिल रही है। इस मोबाइल फोन की तुलना आज हम इसी मोबाइल फोन के आसपास लॉन्च किये गए Realme X मोबाइल फोन से करने वाले हैं। यह मोबाइल फोन भी कुछ ऐसे ही स्पेक्स के साथ आता है। तो आइये शुरू करते हैं और जानते हैं कि आखिर इन दोनों ही मोबाइल फोंस में आपके लिए कौन सा डिवाइस ज्यादा बेहतर रहने वाला है। 

Redmi K20 VS Realme X की भारत में कीमत

Redmi K20 की तो इसके 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 21,999 में लाया गया है जबकि 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट Rs 23,999 में लॉन्च किया गया है। अल्फा सेल में हिस्सा लेने वाले यूज़र्स आज रात 8 बजे फ्लिपकार्ट और मी.कॉम से डिवाइस को खरीद सकते हैं और जो यूज़र्स अल्फा सेल में हिस्सा नहीं ले पाए हैं उन्हें कल मी.कॉम पर एक बार फिर यह मौका मिलने वाला है। इसके अलावा 22 जुलाई को फ्लिपकार्ट, मी.कॉम और मी होम पर डिवाइस की पहली सेल का अयोजन किया जाएगा।

इसके अलावा Realme X के 4GB रैम और 128GB मॉडल को भारत में Rs 16,999 की कीमत में लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इसके अन्य मॉडल को यानी 8GB रैम और 128GB मॉडल को Rs 19,999 की कीमत में लॉन्च किया गया है। आपको बता देते हैं कि Realme X मोबाइल फोन को 24 जुलाई को 12PM पर सेल के लिए लाया जाने वाला है।

Redmi K20 VS Realme X स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Redmi K20 को भी 6.39 इंच की AMLOED ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है जो 91.9 स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो ऑफर करती है और इसे भी HDR सपोर्ट दिया गया है। फोन में 7th जनरेशन का इन-डिस्प्ले फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है। बढ़िया एक्सपीरियंस के लिए डार्क मोड, रीडिंग मोड को भी शामिल किया गया है। डिवाइस के बैक पर 3D कर्व्ड ग्लास बैक दिया गया है जिसे कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 द्वारा प्रोटेक्ट किया गया है। स्मार्टफोन का वज़न 191 ग्राम है।

इस स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 730 द्वारा संचालित किया गया है जिसे 8nm प्रोसेस पर बनाया गया है। K20 में भी K20 Pro जैसी 4000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। रेड्मी के20 मोबाइल फ़ोन में 20MP का पॉप-अप सेल्फी कैमरा को लाया गया है और पनोरमा सेल्फी, AI सीन डिटेक्शन, AI पोर्ट्रेट और AI फेस अनलॉक दिया गया है।

स्मार्टफोन के बैक पर तीन कैमरा दिए गए हैं जो AI ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है और इसमें 48MP का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर है, वहीं दूसरा 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और तीसरा कैमरा 8MP टेलीफ़ोटो लेंस है। Redmi K20 Pro का कैमरा 960FPS स्लो-मोशन विडियो और 60FPS पर UHD 4K विडियो सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिए टाइप C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक और ड्यूल फ्रीक्वेंसी GPS मिल रहा है और फोन को स्प्लैश प्रुफ बनाने के लिए P2i सर्टिफिकेशन भी मिला है।

Realme X मोबाइल फोन को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है, इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.53-इंच की FHD+ स्क्रीन मिल रही है, जो एक 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 16MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है, साथ ही फोन में आपको एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी आपको मिल रहा है। साथ ही आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 48MP का रियर सेंसर मिल रहा है, जो एक 5MP के सेकेंडरी कैमरा के साथ काम करने वाला है। इतना ही नहीं आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 710 चिपसेट मिल रहा है। यह भारत में दो अलग अलग वैरिएंट्स में उपलब्ध होने वाला है। 

इस मोबाइल फोन यानी Realme X मोबाइल फोन को भारत में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है, इसके लावा इसे एक अन्य वैरिएंट यानी 8GB रैम और 128GB स्टोरेज में लिया जा सकता है। इस फोन में आपको एक 3,765mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है। इस डिवाइस में आपक डॉल्बी अट्मोस सपोर्ट भी मिल रही है।

इस मोबाइल फोन को एंड्राइड 9 पाई के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इसमें आपको कलरOS 6 की लेयर भी मिल रही है। इस डिवाइस में आपको स्टोरेज को बढ़ाने के कोई ऑप्शन नहीं मिल रहा है। आपको बता देते हैं कि Realme X मोबाइल फोन को भारतीय बाजार में दो अलग अलग रंगों में लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल फोन आप पोलर वाइट और स्पेस ब्लू रंगों में ले सकते हैं। Realme ने इस मोबाइल फोन के एक स्पेशल एडिशन यानी Special Spider-Man Edition को भी लॉन्च किया है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :