भारत में Xiaomi की ओर से अपने Redmi K20 Pro मोबाइल फोन को एंड्राइड 10 पर आधारित MIUI 11 का स्टेबल अपडेट दे दिया है। Xiaomi ने इस बात का वादा पहले से ही किया हुआ था, हालाँकि कंपनी ने इसके लिए एक डेट भी रखी थी, लेकिन इस डेट यानी 4 नवम्बर से पहले ही Redmi K20 Pro मोबाइल फोन को एंड्राइड 10 और MIUI 11 का स्टेबल अपडेट मिल गया है।
इसके अलावा आपको बता देते हैं कि Xiaomi की ओर से MIUI 11 का अपडेट K20, Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7, और Poco F1 के लिए भी जारी किया है, इसके अलावा इस लिस्ट में Redmi K20 Pro भी शामिल है। जहां एक ओर अब Redmi K20 Pro मोबाइल फोन MIUI 11 और एंड्राइड 10 पर काम करने वाला है, वहीँ Redmi K20 को अभी भी एंड्राइड 9 पाई पर ही रहना पड़ सकता है।
गूगल की ओर से Android 10 के अपडेट को लॉन्च करने के कुछ ही हफ़्तों के बाद Xiaomi ने अपने Redmi K20 Pro मोबाइल फोन के लिए इस अपडेट को जारी कर दिया है। इसका मतलब है कि इस खबर से ज्यादा लोगों को आश्चर्य नहीं होने वाला है, क्योंकि आने वाले समय में ऐसा होने वाला है, इस बारे में सभी को जानकारी थी।
हालाँकि जहां एक ओर Pro वैरिएंट को यह अपडेट मिलना शुरू हो गया है लेकिन Redmi K20 अभी भी एंड्राइड पाई पर ही चल रहा है, हालाँकि Poco F1 को भी यह अपडेट मिलना शुरू हुआ है लेकिन यह अभी भी एंड्राइड 9 पाई पर ही काम कर रहा है। जहां एक ओर एंड्राइड 10 का इंतज़ार कई अन्य Xiaomi स्मार्टफोन यूजर्स भी कर रहे थे, जिनके लिए यह खबर निराशा ला सकती है।
अगर हम Redmi K20 Pro मोबाइल फोन की चर्चा करें तो इसमें MIUI 11 का यह स्टेबल अपडेट 2.2GB साइज़ का है, इसके लिए आपको एक स्टेबल वाई-फाई कनेक्शन की जरूरत होने वाली है। तभी यह अपडेट आपके फोन में डाउनलोड हो सकता है। हालाँकि कई यूजर्स को यह अपडेट मिल चुका है जिसके बारे में उन्होंने ट्विटर पर जाकर जानकारी भी दी है लेकिन अगर आपको अभी तक आपके फोन में यह अपडेट नहीं मिला है तो आप इसे अपने फोन की सेटिंग में जाकर देख भी सकते हैं। इसके लिए आपको फोन की सेटिंग में जाना होगा, इसके बाद माय डिवाइस पर जाएँ, यहाँ आपको सिस्टम अपडेट मिलने वाला है, इसपर क्लिक करके आप जान सकेंगे कि आखिर आपके डिवाइस में यह अपडेट आपको मिला कि नहीं।